फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 कदम दूर थी पुलिस... सर्राफ की दुकान से 50 लाख के जेवर ले उड़े चोर

Fri, 13 Jan 2017 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jan 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
theft in Lucknow.

लखनऊ पुलिस की बेफिक्री का एक और नमूना देखिए। मुंशीपुलिया पुलिस चौकी से महज 50 कदम दूर कन्हैयालाल आनंदहरि अग्रहरि ज्वैलर्स के यहां बुधवार को देर रात बेखौफ चोरों ने तिजोरी काटी और 50 लाख के जेवर, नकदी व अन्य कीमती सामान ले उड़े। पुलिस की नाक के नीचे यह सब हो गया और उसे पता तब चला जब अगले दिन सुबह सर्राफ ने इसकी सूचना दी। फिलहाल सर्विलांस पर टिकी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

theft in Lucknow.

इंदिरानगर सेक्टर -15 निवासी कृष्णहरि की मुंशीपुलिया चौराहे पर पीएनबी एटीएम के पास कन्हैयालाल आनंदहरि ज्वैलर्स ने नाम से दुकान है। मंगलवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए। बुधवार बंदी होने के कारण दुकान बंद थी। अगले दिन बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे उन्होंने दुकान खोली। शटर खुलते ही उनके होश उड़ गए। तिजोरी कटी थी, गैस कटर मशीन वहीं पड़ी थी। सोने के जेवर, नकदी व अन्य कीमती सामान गायब था।

theft in Lucknow.

सुबह पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर फिंगर प्रिंट व डॉग स्क्वायड की टीम की मदद से बदमाशों तलाश कर रही है। सीओ गाजीपुर दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि पड़ोस के राजू टेलर्स की दुकान के जीने के सहारे छत पर चढ़ गए। बदमाशों ने पहले गैस कटर से दरवाजे का लॉक काटा। अंदर दाखिल हुए और तिजोरी का लॉक काटकर उसमें रखा करीब डेढ़ किलो सोना, नगदी, व अन्य कीमती सामान ले उड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
theft in Lucknow.

रेकी कर जानकारी की और वारदात को दिया अंजाम
सीओ गाजीपुर पुरी ने बताया कि, मौका मुआयना से लगता है कि बदमाशों को दुकान के अंदर दाखिल होने की पूरी जानकारी थी। बुधवार बंदी के दौरान रेकी कर घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
theft in Lucknow.

बदमाशों ने अंदर दाखिल होने के लिए बग में स्थित अर्द्घ निर्मित मकान की छत का सहारा लिया और रॉड के सहारे छत का दरवाजा तोड़ा फिर अंदर इत्मीनान से गैस कटर के सहारे दूसरा दरवाजा काटकर अंदर प्रवेश किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed