फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘द पीस डायलॉग्स’ में बोले वरुण गांधी, अगर मेरा सरनेम गांधी न होता तो आप मुझे यहां न बुलाते

Thu, 14 Dec 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Dec 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
The peace dialogs in Lucknow

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि समाज में अशांति सिर्फ सामाजिक और आर्थिक असमानता की वजह से आती है। जब तक हम गांवों की अर्थव्यवस्था नहीं सुधारेंगे, तब तक असमानता की इस खाई को नहीं पाटा जा सकता। वे गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूएन पीस यूनिवर्सिटी, आइसक और सिटीजन फोरम लखनऊ की ओर से आयोजित ‘द पीस डायलॉग्स’ में बोल रहे थे।



वरुण ने कहा, राजनीतिक परिवार का होने की वजह से मैं आपके बीच खड़ा हूं। अगर मेरे नाम के आगे गांधी न लगा होता तो शायद आयोजक मुझे नहीं बुलाते। राजनीतिक परिवार का होने से मौका जरूर मिलता है, पर खुद को निरंतर सिद्ध करना पड़ता है।

The peace dialogs in Lucknow

मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि लव जिहाद जैसे मसलों से मुसलमानों का न कल कोई ताल्लुक था, न आज कोई ताल्लुक है और न कल रहेगा। मौलाना ने कहा कि दुनिया का हर मजहब शांति का पैगाम देता है। हमारे देश में आज तक कभी कोई दंगा-फसाद हिंदुओं और मुसलमानों के धार्मिक गुरुओं ने नहीं फैलाए। जो भी बवाल हुआ, उसके पीछे राजनीतिक वजहें रही हैं। धर्मगुरुओं को इसका मुकाबला करना होगा। अपने-अपने धर्म की अच्छाइयां एक-दूसरे को बतानी होंगी। इंसानों के बीच प्यार बांटना होगा।

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि हम राम को मानते हैं, पर राम की नहीं मानते, पैगंबर को मानते हैं, पर पैगंबर की नहीं मानते। हमें यह सोच बदलनी होगी। हजार सालों तक जिस देश की तहजीब को विदेशी हुक्मरान नहीं मिटा सके, चंद सालों में देश के सियासतदानों ने उस तहजीब को मिट्टी में मिला दिया। उन्होंने शेर पढ़ा, अपना असर दिखाएगा वो पीढ़ियों तलक, बेचा है जो जहर सियासी दुकान में। इस पर सभागार तालियों से गूंज उठा।

The peace dialogs in Lucknow
राहुल राय - फोटो : amar ujala

फिल्मी दुनिया में नहीं होता पक्षपात : राहुल राय
मशहूर फिल्म अभिनेता राहुल राय ने कहा कि फिल्मी दुनिया में किसी तरह का पक्षपात नहीं होता। वहां विभिन्न धर्मों को मानने वाले 300-400 लोग एक साथ एक परिवार की तरह काम करते और रहते हैं। यही व्यवस्था हमारे समाज में भी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
The peace dialogs in Lucknow

देश की आर्थिक नीतियां गलत रास्ते पर जा रहीं : अंजान
सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान ने कहा कि देश की आर्थिक नीतियां गलत रास्ते पर जा रही हैं। अगर हालात अब भी नहीं सुधारे गए तो देश के युवाओं के सामने बेरोजगारी और किसानों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो जाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि धर्म और राजनीति के घालमेल से देश का माहौल खराब हो चुका है। इससे हमें पार पाना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed