फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'अकेला पड़ गया हूं, अपनों ने भी..', नोट में दर्द लिख कारोबारी ने पत्नी और बेटी संग दी जान; अब आया नया मोड़

Wed, 02 Jul 2025 12:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Jul 2025 12:35 PM IST
सार

यूपी की राजधानी लखनऊ के चौक स्थित अशरफाबाद इलाके में कर्ज के बोझ तले दबे एक कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी (45) ने पत्नी और बेटी के साथ जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में कई बातों का जिक्र किया है।

विज्ञापन
Lucknow family suicide Textile businessman suicide along with his wife and daughter Troubled by burden of debt
लखनऊ में परिवार ने की सामूहिक खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी की राजधानी लखनऊ के चौक के अशरफाबाद में कपड़ा कारोबारी ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाया और परिवार के साथ पी लिया। कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई। कपड़ा व्यापारी शोभित की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। छानबीन में सामने आया है कि शोभित की ससुराल की संपत्ति को लेकर अनबन चल चल रही थी। इस मामले में शोभित के साढ़ू विवेक व उसकी पत्नी मुदिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


वहीं, कपड़ा कारोबारी शोभित रस्तोगी के परिवार समेत आत्महत्या करने से अशरफाबाद कॉलोनी में हर कोई स्तब्ध है। किसी को भरोसा नहीं हो रहा कि हमेशा मुस्कुराते हुए सबसे मिलने वाले शोभित ऐसा कदम उठा सकते हैं। शोभित ने सुसाइड नोट में लिखा है कि बैंक से लोन लिया था, जिसे चुका नहीं पा रहे हैं... लोन बढ़ता जा रहा है... जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
Lucknow family suicide Textile businessman suicide along with his wife and daughter Troubled by burden of debt
शोभित रस्तोगी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोभित के पड़ोसी मित्र कपड़ा कारोबारी सुनील कुमार ने बताया, कभी सोचा नहीं था कि मेरे खुशमिजाज दोस्त शोभित ऐसा कदम उठा लेंगे। उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी। बताया कि शोभित और मैंने लघु बाल विद्या मंदिर में साथ पढ़ाई की थी। इंटर के बाद से हम दोनों अलग हो गए थे। बीच-बीच में मुलाकात होती रहती थी।
 
Lucknow family suicide Textile businessman suicide along with his wife and daughter Troubled by burden of debt
शोभित का दोस्त गौरव गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फेसबुक पोस्ट में शोभित की मौत की खबर देखकर दंग
गौरव गुप्ता ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे एक फेसबुक पोस्ट में शोभित की मौत की खबर देखकर दंग रह गया। उनके घर पहुंचा तो शोभित, उनकी पत्नी और बेटी का शव देखकर मैं सिहर गया। हम दोनों अक्सर मिलते थे। उन्होंने कभी अपनी समस्याओं का जिक्र तक नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow family suicide Textile businessman suicide along with his wife and daughter Troubled by burden of debt
शोभित का दोस्त सुनील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, प्रदीप गुप्ता और अजीत ने कहा कि शोभित बहुत ही सौम्य स्वभाव के थे। हमने कभी उन्हें किसी से झगड़ते नहीं देखा। वह सबकी मदद के लिए तैयार रहते थे। कभी उनके चेहरे पर तनाव नजर आया ही नहीं।
विज्ञापन
Lucknow family suicide Textile businessman suicide along with his wife and daughter Troubled by burden of debt
परिवार की खुदकुशी के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अकेले पड़ गए, अपनों ने नहीं दिया साथ
सुसाइड नोट में शोभित ने अपनी पीड़ा बयां की है। उन्होंने लिखा कि वह एकदम अकेले पड़ गए। उन्होंने नोट में अपनों पर साथ नहीं देने और परिजनों की प्रताड़ना का जिक्र भी किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed