फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: ठंडी हवाओं ने बढ़ाई प्रदेश में ठिठुरन, अभी और गिरेगा पारा, मौसम विभाग की चेतावनी

Tue, 29 Jan 2019 12:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Jan 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
temperature will go down in lucknow
डेमो - फोटो : amar ujala
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर पछुआ की ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। 10 किमी प्रतिघंटे से चलती ठंडी हवाओं के कारण बीते 24 घंटे में दिन व रात के पारे में गिरावट दर्ज हुई। 
temperature will go down in lucknow
डेमो - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान जहां 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, वही दिन के तापमान में भी एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे गर्म कपड़े पहनने के बाद भी शीतलहरी से लोग ठिठुरते दिखे। मंगलवार सुबह भी लोग ठिठुरते नजर आए। हालांकि दिन में खिली धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी। 
temperature will go down in lucknow
डेमो - फोटो : amar ujala
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा, वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी रविवार के मुकाबले गिरकर 6.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
temperature will go down in lucknow
डेमो - फोटो : अमर उजाला
दिन और रात के तापमान में आई गिरावट के साथ ठंडी हवाओं ने दिन में खिली धूप में भी तपिश का एहसास नहीं होने दिया। 
विज्ञापन
temperature will go down in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में आसमान साफ रहने और सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा गिरने के साथ ही दिन और रात के तापमान में कुछ गिरावट आने की आशंका जताई है। सोमवार को आद्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed