फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP BOARD : कॉपी खाली छोड़कर शिक्षकों को चैलेंज 'हिम्मत है तो मुझे पास करके दिखाओ'

Fri, 30 Mar 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Mar 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
teachers are getting threatened in up board copy
up board - फोटो : amar ujala
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में दुखड़ा रोकर पास करने की गुहार लगाने वाले संदेश तो आपने खूब सुने होंगे लेकिन अब परीक्षार्थियों ने नया हथकंडा अपना लिया है। उत्तर पुस्तिकाओं में छात्र अब सीधे धमकी देकर पास करने के लिए कह रहे हैं। लखनऊ के एक स्कूल में बोर्ड परीक्षा की कॉपी जांच रहे एक शिक्षक ने जब उत्तर पुस्तिका खोली तो उनके होश ही उड़ गए।
teachers are getting threatened in up board copy
कॉपी में लिखा था कि 'अगर तुमने मुझे पास नहीं किया तो सोच लेना तुम्हारा क्या होगा।' ये पढ़ने के बाद कुछ देर के लिए मास्टर साहब तो घबरा ही गए लेकिन करें भी तो क्या। कॉपी पर न तो विद्यालय का नाम है न ही स्टूडेंट की कोई पहचान। कोई पहचान होती तो शायद जरूर कोई एक्शन लेते।
teachers are getting threatened in up board copy
इसके अलावा एक अन्य शिक्षक को तो उत्तर पुस्तिका में अपशब्द भरे लहजे में धमकी लिखी मिली। उन्होंने तो अपना सिर ही पकड़ लिया। कहने लगे इतना दिमाग अगर पढ़ाई में लगाया होता, तो पास जरूर हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
teachers are getting threatened in up board copy
क़ॉपी जांच रही एक शिक्षिका ने जब बोर्ड की उत्तर पुस्तिका खोली तो कुछ सवालों के जवाब तो मिले लेकिन वे इतने पर्याप्त नहीं थे कि छात्र पास हो जाए। हां, एक पेज पर ये जरूर लिखा था कि 'हिम्मत है तो पास करके दिखाओ।' ये पढ़कर शिक्षिका समेत वहां कॉपी जांच रहे अन्य टीचर भी हंस पड़े।
विज्ञापन
teachers are getting threatened in up board copy
student - फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान काफी संख्या में हाईस्कूल व इंटर की खाली कॉपियां मिल रही हैं। वहीं, कई छात्र-छात्राएं अपना दुखड़ा रोकर पास करने की गुहार लगा रहे हैं। जो अपनी समस्याएं बता रहे हैं उन्हें भी अगली स्लाइड में पढ़ें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed