फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टेयरिंग फेल होने से सड़क के किनारे खाई में गिरी पिकअप, तीन की मौत, 18 घायल

Fri, 30 Mar 2018 02:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Mar 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
pickup van got accident in balrampur
बलरामपुर एक्सीडेंट

बलरामपुर जिले के रमईडीह में देवीपाटन शक्तिपीठ से दर्शन-पूजन कर व मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप स्टेयरिंग फेल होने से सड़क के किनारे खाई में पलट गई। हादसे में मां-बेटे व पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। हादसे के शिकार सभी श्रद्धालु उतरौला कोतवाली क्षेत्र के पुरैना वाजिद गांव के रहने वाले हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना बुधवार रात करीब 2.30 बजे देहात थाना क्षेत्र के बेलहा मोड़ नेशनल हाईवे पर हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

pickup van got accident in balrampur

उतरौला कोतवाली क्षेत्र के पुरैना वाजिद गांव निवासी जयराम ने बताया कि गांव के करीब 20-22 लोग बुधवार की शाम पिकअप से देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर दर्शन-पूजन करने तथा मेला देखने आए थे। आधी रात के बाद सभी लोग घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में देहात थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बेलहा मोड़ के पास करीब 2.30 बजे हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक पिकअप का स्टेयरिंग फेल होने से गाड़ी खाई में पलट गई। हादसे में कलावती (50) तथा उनके बेटे लालाराम (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

pickup van got accident in balrampur

लोगों की मदद से घायलों को करीब एक घंटे बाद सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घायल गंगाराम (65), काशीराम (56), कृष्णा (27), शिवांगी (3), रिंकू (20), विनय (9), छाया (5), दुर्गा प्रसाद (11), नीलम (14), प्रहलाद (40), श्यामा (19), प्रेमलता (37), निर्मला (21), करन (4), काजल (6), शिवशंकर (35), दुर्गा (30), जनक (28) व रुपा देवी (25) तथा पांच माह के अभय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
pickup van got accident in balrampur

गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय अभय की भी रास्ते में मौत हो गई। हादसे में पिकअप चालक रामू (23) को भी चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे देहात थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed