गुरुनानक जयंती पर बंदी के बाद मंगलवार को जब बैंक और पोस्ट ऑफिस खुले तो लोगों की जबरदस्त भीड़ हो गई। लाइन में लगे लोग थके, हारे और परेशान थे इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
2 of 4
पोस्ट ऑफिस में यूं पहुंचाई राहत
- फोटो : amar ujala
पोस्ट ऑफिस पहुंचे आईआईए संस्था के सदस्यों ने लाइन में लगी जनता को पानी, चाय और स्नैक्स दिए। ऐसा नजारा लखनऊ के पोस्ट ऑफिस में ही नहीं बल्कि कई जगह दिखा।
3 of 4
बैंकों में यूं पहुंचाई मदद
- फोटो : amar ujala
शहर में जगह-जगह बैंकों और एटीएम के बाहर परेशान हो रहे लोगों के लिए कई निजी संस्थाओं ने चाय-पानी की व्यवस्था की।
नोट बंदी की घोषणा को एक हफ्ता पूरा हो जाने के बाद भी लोगों को राहत नहीं है। मंगलवार को भी एटीएम और बैंकों के बाद लंबी लाइनें लगी रहीं इस बीच लोगों इस पहल से लोगों को कुछ राहत तो मिली ही साथ ही माहौल भी बदला।