फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: बदला लेने के लिए एकजुट हुए गिरोह के सदस्य, कभी भी गैंगवार संभव

Sun, 15 Jul 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Jul 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
sunil rathi gang is on stf radar.
- फोटो : file photo

बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या करने वाले शातिर अपराधी सुनील राठी का गिरोह एसटीएफ के निशाने पर है। दरअसल, मुन्ना की हत्या के बाद एसटीएफ को गैंगवार की आशंका है। इसलिए वह राठी के गुर्गों व फाइनेंसरों का पता लगाने के लिए पश्चिम यूपी के कुछ और बदमाशों व गिरोहों पर निगाह रखे हुए है।

sunil rathi gang is on stf radar.

एसटीएफ के अधिकारी की मानें तो बदले समीकरण में कभी भी गैंगवार हो सकती है। इसी वजह से एसटीएफ की पूर्वांचल इकाई के साथ ही मुख्यालय में तैनात अधिकारी भी इस दिशा में अतिरिक्त जानकारी जुटाने में लगे हैं।

sunil rathi gang is on stf radar.

मुन्ना की मौत के बाद से उसके सरपरस्त समझे जाने वाले माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह के सदस्य जिस तरह से एकजुट होते दिखे, उससे यह भी साफ हो गया है कि गैंग बदला लेने के फिराक में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil rathi gang is on stf radar.

इसी तरह राठी गिरोह के गुर्गों की सरगर्मी सामने आई है। इससे यह स्पष्ट है कि गिरोह के सदस्य किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं। मुन्ना के गिरोह के सदस्यों की आक्रामक मनोदशा को देखते हुए ही उसके शव को लखनऊ लाए जाने की योजना एकाएक रोक दी गई थी। (तस्वीर में, मुन्ना बजरंगी व सुनील राठी।)

विज्ञापन
sunil rathi gang is on stf radar.

मुन्ना के शव को सीधा जौनपुर ले जाने का निर्देश दिया गया था। एसटीएफ ने राठी समेत अन्य गिरोहों के फाइनेंसरों की जानकारी भी इसी वजह से हासिल करनी शुरू की है, जिससे उनके अर्थ तंत्र पर चोट कर उनकी गतिविधियों को प्रभावित किया जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed