फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिवालय कर्मी ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, महिला अफसर पर लगाया देहव्यापार में फंसाने का आरोप

Thu, 11 Mar 2021 07:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Mar 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Suicide note says woman officer frame in in a sex racket in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के हसनगंज थानाक्षेत्र के रैदास मंदिर रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार सुबह सचिवालय में संविदा पर तैनात विशाल सैनी (26) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इससे पहले उसने पुलिस कंट्रोल रूम को खुद कॉल कर सूचना भी दी थी। सुसाइड नोट में विशाल ने महिला आईपीएस अफसर पर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है।



चांदगंज छपरतल्ला के अर्जुन सैनी के बेटे विशाल की खुदकुशी की सूचना पर मौके पर पहुंची अलीगंज, मड़ियांव और हसनगंज थाने की पुलिस डेढ़ घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। मामला सोशल मीडिया पर आया तो अधिकारी हरकत में आए और तीनों थाना प्रभारियों को फटकार लगाई।

इसके बाद हसनगंज थाने को पोस्टमार्टम करवाने के आदेश दिया गया। इस दौरान परिजन, स्थानीय लोगों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। जानकारी मुताबिक विशाल के खुदकुशी करने की सूचना देने के बाद भी पुलिस अलर्ट नहीं हुई और तलाश तक नहीं शुरू की। कुछ देर बाद विशाल के ट्रेन के आगे कूदने की सूचना भी कंट्रोल रूम को मिल गई।

Suicide note says woman officer frame in in a sex racket in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

समाज में नजरें उठाकर नहीं चल पा रहा हूं...
विशाल ने सुसाइड नोट में लिखा ‘मैं विशाल सैनी पुत्र अर्जुन सैनी पूरे होश में आत्महत्या कर रहा हूं, जिसकी जिम्मेदार आईपीएस प्राची सिंह हैं। उन्होंने मेरा कॅरिअर खराब कर दिया है। इससे मैं समाज में नजरें उठाकर नहीं चल पा रहा हूं। मुझे घुटन सी हो रही है। प्राची सिंह को कड़ी से कड़ी सजा होना चाहिए, जिससे वह निर्दोष लोगों को जेल न भेजें। मैं बेकसूर था मुझे सेक्स रैकेट में प्राची सिंह ने फंसाया है। मम्मी पापा अपना ख्याल रखना। आपका लाडला विशाल सैनी।’ सुसाइड नोट पर 10 मार्च की तारीख दर्ज हैं। इस पर विशाल ने अंग्रेजी में हस्ताक्षर किए हैं।

Suicide note says woman officer frame in in a sex racket in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

पिता ने कहा, फर्जी आरोप में भेजा जेल
अर्जुन सैनी ने एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह पर आरोप लगाया कि वह उनके बेटे पर लगातार प्रेशर बना रही थी। अर्जुन के मुताबिक विशाल 13 फरवरी को जिम से निकलकर चाऊमीन खा रहा था। इसी दौरान प्राची सिंह ने पुलिसकर्मियों को इशारा किया। चार गाड़ियों से पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया।

अर्जुन का आरोप है कि प्राची सिंह फर्जी तरीके से विशाल को सेक्स रैकेट में फंसा रही थी। उसी दिन इंदिरानगर में स्पा सेंटर पर छापा डाला गया था। इस दौरान पुलिस ने आसपास के 50 मीटर के दायरे में किसी के न खड़े होने की चेतावनी दी। इसके बाद भी उनके बेटे को उठाकर बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suicide note says woman officer frame in in a sex racket in Lucknow.
- फोटो : सोशल मीडिया

‘स्पा सेंटर में रंगेहाथ पकड़ा गया था विशाल’
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक इंदिरानगर व गाजीपुर में रहने वालों ने सूचना दी थी कि कॉलोनी के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलता है। मामला सही पाए जाने पर 13 फरवरी को छह स्पा सेंटरों पर छापा मारा गया। इसमें 15 युवक व 20 युवतियां रंगेहाथ पकड़े गए। कुछ लोग पुलिस देखकर भागते समय आसपास से पकड़े गए।

विज्ञापन
Suicide note says woman officer frame in in a sex racket in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

मामले में संलिप्तता न मिलने पर इन्हें छोड़ दिया गया। विशाल सैनी इंदिरानगर के स्पा सेंटर में रंगेहाथ पकड़ा गया था। पुलिस ने मौके से ढाई लाख रुपये भी बरामद किए थे। पुलिस ने स्पा सेंटर के अंदर रंगेहाथ पकड़े गए लोगों पर ही कार्रवाई की है। विशाल व उसके पिता के आरोप बेबुनियाद हैं। वहीं, विशाल के परिजन आईपीएस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed