लखनऊ के हसनगंज थानाक्षेत्र के रैदास मंदिर रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार सुबह सचिवालय में संविदा पर तैनात विशाल सैनी (26) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इससे पहले उसने पुलिस कंट्रोल रूम को खुद कॉल कर सूचना भी दी थी। सुसाइड नोट में विशाल ने महिला आईपीएस अफसर पर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है।
सचिवालय कर्मी ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, महिला अफसर पर लगाया देहव्यापार में फंसाने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज में नजरें उठाकर नहीं चल पा रहा हूं...
विशाल ने सुसाइड नोट में लिखा ‘मैं विशाल सैनी पुत्र अर्जुन सैनी पूरे होश में आत्महत्या कर रहा हूं, जिसकी जिम्मेदार आईपीएस प्राची सिंह हैं। उन्होंने मेरा कॅरिअर खराब कर दिया है। इससे मैं समाज में नजरें उठाकर नहीं चल पा रहा हूं। मुझे घुटन सी हो रही है। प्राची सिंह को कड़ी से कड़ी सजा होना चाहिए, जिससे वह निर्दोष लोगों को जेल न भेजें। मैं बेकसूर था मुझे सेक्स रैकेट में प्राची सिंह ने फंसाया है। मम्मी पापा अपना ख्याल रखना। आपका लाडला विशाल सैनी।’ सुसाइड नोट पर 10 मार्च की तारीख दर्ज हैं। इस पर विशाल ने अंग्रेजी में हस्ताक्षर किए हैं।
पिता ने कहा, फर्जी आरोप में भेजा जेल
अर्जुन सैनी ने एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह पर आरोप लगाया कि वह उनके बेटे पर लगातार प्रेशर बना रही थी। अर्जुन के मुताबिक विशाल 13 फरवरी को जिम से निकलकर चाऊमीन खा रहा था। इसी दौरान प्राची सिंह ने पुलिसकर्मियों को इशारा किया। चार गाड़ियों से पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया।
अर्जुन का आरोप है कि प्राची सिंह फर्जी तरीके से विशाल को सेक्स रैकेट में फंसा रही थी। उसी दिन इंदिरानगर में स्पा सेंटर पर छापा डाला गया था। इस दौरान पुलिस ने आसपास के 50 मीटर के दायरे में किसी के न खड़े होने की चेतावनी दी। इसके बाद भी उनके बेटे को उठाकर बंद कर दिया।
‘स्पा सेंटर में रंगेहाथ पकड़ा गया था विशाल’
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक इंदिरानगर व गाजीपुर में रहने वालों ने सूचना दी थी कि कॉलोनी के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलता है। मामला सही पाए जाने पर 13 फरवरी को छह स्पा सेंटरों पर छापा मारा गया। इसमें 15 युवक व 20 युवतियां रंगेहाथ पकड़े गए। कुछ लोग पुलिस देखकर भागते समय आसपास से पकड़े गए।
मामले में संलिप्तता न मिलने पर इन्हें छोड़ दिया गया। विशाल सैनी इंदिरानगर के स्पा सेंटर में रंगेहाथ पकड़ा गया था। पुलिस ने मौके से ढाई लाख रुपये भी बरामद किए थे। पुलिस ने स्पा सेंटर के अंदर रंगेहाथ पकड़े गए लोगों पर ही कार्रवाई की है। विशाल व उसके पिता के आरोप बेबुनियाद हैं। वहीं, विशाल के परिजन आईपीएस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं।