फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सुब्रह्मण्यम स्वामी की कार पर कांग्रेसियों ने फेंका कूड़ा, अंडे

Sun, 28 Feb 2016 12:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन

सुब्रह्मण्यम स्वामी की कार पर कांग्रेसियों ने फेंका कूड़ा, अंडे

 subramanian swamy attacked by congress leaders.

(कानपुर)। राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर आग उगलने वाले भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की कार पर शनिवार को कांग्रेसियों ने अंडे, टमाटर, कूड़ा और स्याही फेंकी। कार का शीशा हल्का खुला होने की वजह से स्याही की कुछ बूंदे उन पर भी पड़ गई।

सुब्रह्मण्यम स्वामी की कार पर कांग्रेसियों ने फेंका कूड़ा, अंडे

 subramanian swamy attacked by congress leaders.

नरौना चौराहे पर जैसे ही स्वामी अपने समर्थकों के साथ कार से निकलने लगे तभी वहां पहले से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए स्वामी की कार की तरफ दौड़ पड़े। कांग्रेसियों के हाथ में जो भी था वही कार के ऊपर फेंक दिया।

सुब्रह्मण्यम स्वामी की कार पर कांग्रेसियों ने फेंका कूड़ा, अंडे

 subramanian swamy attacked by congress leaders.

इसके बाद स्वामी की सुरक्षा में चले रहे सीआरपीएफ के जवानों ने कांग्रेसियों पर जमकर डंडे बरसाए जिससे शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए। बाद में कांग्रेसियों ने फीलखाना थाने पर पहुंचकर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुब्रह्मण्यम स्वामी की कार पर कांग्रेसियों ने फेंका कूड़ा, अंडे

 subramanian swamy attacked by congress leaders.

सुब्रह्मण्यम स्वामी वीएसएसडी कालेज में एक गोष्ठी में शामिल होने आए थे। सोनिया और राहुल के खिलाफ स्वामी के वक्तव्य पढ़कर कांग्रेसियों में उबाल आ गया। उन लोगों ने सुबह ही स्वामी के विरोध की योजना बना ली। सभी कार्यकर्ता हाथ में काली पट्टी बांधकर फूलबाग चौराहे पर जाकर धरने पर बैठ गए। कुछ कार्यकर्ता स्वामी की लोकेशन पता करने में लगा दिए गए।

विज्ञापन

सुब्रह्मण्यम स्वामी की कार पर कांग्रेसियों ने फेंका कूड़ा, अंडे

 subramanian swamy attacked by congress leaders.

स्वामी की कार से पहले जिलाधिकारी, फिर भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी की कार कांग्रेसियों के सामने से गुजर गई। इस बीच जैसे ही स्वामी की कार पहुंची धरने पर बैठे सभी कार्यकर्ता कार के आगे आ गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed