फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल के बाहर तड़प कर मरी महिला, फिर डॉक्टरों ने की हड़ताल

Sat, 26 Sep 2015 07:13 PM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर तड़प कर मरी महिला, फिर डॉक्टरों ने की हड़ताल

strike in swarooprani nehru hospital in allahabad
इलाहाबाद के एसआरएन हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद हुए बवाल से भड़के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। काफी समझाने-बुझाने के बाद डॉक्टर काम पर लौटे।

अस्पताल के बाहर तड़प कर मरी महिला, फिर डॉक्टरों ने की हड़ताल

strike in swarooprani nehru hospital in allahabad

यूपी के इलाहाबाद में स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में बृहस्पतिवार देर रात तीमारदारों द्वारा ईएमओ के साथ हुई मारपीट से आक्रोशित जूनियर डॉक्टर शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए। एक महिला मरीज की मौत के बाद महिला के परिजनों ने ईएमओ के साथ मारपीट की थी।

अस्पताल के बाहर तड़प कर मरी महिला, फिर डॉक्टरों ने की हड़ताल

strike in swarooprani nehru hospital in allahabad

शाम चार बजे तक जारी इस हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सर्जिकल वार्ड से बाहर की गई एक महिला मरीज की मौत हो गई। वार्ड में भर्ती महिला को गुरुवार देररात बाहर निकाल दिया गया, मरीज रात भर वार्ड के बाहर तड़पती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर तड़प कर मरी महिला, फिर डॉक्टरों ने की हड़ताल

strike in swarooprani nehru hospital in allahabad

शुक्रवार सुबह हड़ताल के चलते उसे दोबारा भर्ती नहीं किया गया। इलाज के अभाव में तड़पती महिला ने दोपहर में दम तोड़ दिया। जूनियर डॉक्टर बृहस्पतिवार को ईएमओ से मारपीट के बाद हड़ताल पर चले गए थे। सुबह अस्पताल खुलते ही उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी सेवा बंद करा दी। अस्पताल की इमरजेंसी में मारपीट के बाद इमरजेंसी सर्जरी वार्ड में भर्ती प्रतापगढ़ की एक महिला को बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन

अस्पताल के बाहर तड़प कर मरी महिला, फिर डॉक्टरों ने की हड़ताल

strike in swarooprani nehru hospital in allahabad

वह महिला पूरी रात बाहर ही पड़ी रही। घटना के प्रत्यक्षदर्शी पीसी तिवारी ने बताया कि महिला रात भर तड़पती रही। हड़ताल के चलते सुबह भी उसे भर्ती नहीं किया गया। दोपहर में उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि महिला के पुत्र अजय कुमार के अनुसार मारपीट के बाद उसकी मां को बाहर कर दिया गया। तब से वह बाहर ही अपनी मां को लेकर पड़ा रहा। आखिरकार उसकी मां ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मृतका के परिजनों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed