{"_id":"5b08d9154f1c1b996e8b4a85","slug":"strike-in-banks-on-may-30-and-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जल्दी से निपटा लें जरूरी काम, 30 और 31 मई को बैंकों में रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी से निपटा लें जरूरी काम, 30 और 31 मई को बैंकों में रहेगी हड़ताल
Sat, 26 May 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 26 May 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
job Bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बैंक में महीने के आखिरी दिनों में अगर आपका कोई काम होना है तो उसे पहले ही निपटा लें। क्योंकि 30 और 31 मई को बैंकों में हड़ताल रहेगी। इस देश व्यापी हड़ताल से यूपी में बैंक की करीब 5500 शाखाओं में कोई काम नहीं होगा।
2 of 5
bank
हड़ताल की अगुआई कर रहे यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के प्रांतीय संयोजक वाईके अरोड़ा ने शुक्रवार को एसबीआई मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि वेतन वृद्धि के लिए भारतीय बैंक संघ ने शर्मनाक तरीके से दो प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। इसे बैंक संगठनों ने खारिज कर दिया है।
3 of 5
बैंक गड़बड़ी
पूर्व में वेतन वृद्धि के लिए 15 प्रतिशत पर समझौता हुआ था। इसे भी नहीं माना गया। ऐसे में बैंक संगठनों को हड़ताल पर जाने का फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
demo pic
जिला संयोजक एसके संगतानी ने बताया कि नोटबंदी के समय कर्मियों ने दिनरात काम किया और बैंकों में कोई समस्या नहीं होने दी। एटीएम में नोटों का संकट आरबीआई की गलत नीतियों की वजह से है।
विज्ञापन
5 of 5
bank
- फोटो : amar ujala
मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि हड़ताल से पहले 29 मई को हजरतगंज स्थित इलाहाबाद बैंक में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 30 और 31 मई को कामबंद कर एसबीआई के प्रधान कार्यालय परिसर में सभा आयोजित की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।