फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिषी की सलाह पर ही इंदिरा के खिलाफ लड़े राजनारायण, फिर ये हुआ परिणाम

Tue, 01 Jan 2019 04:29 PM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Jan 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
story related to rajnarayan
इंदिरा गांधी और राजनारायण - फोटो : डेमो
राजनारायण और इंदिरा गांधी के बीच तीखे रिश्तों के बारे में सभी को पता है। राजनारायण की ही याचिका पर उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द किया था, जिससे नाराज होकर इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगा दिया था। 
story related to rajnarayan
इंदिरा गांधी - फोटो : डेमो
आपातकाल में राजनारायण हरियाणा के हिसार जेल में बंद थे। समाजवादी नेता और अब विधान परिषद सदस्य शतरुद्र प्रकाश और उनकी पत्नी अंजना प्रकाश भी जेल में बंद थे। किसी को पता नहीं था कि कब छूटेंगे। पर, इसी बीच इंदिरा गांधी ने चुनाव का एलान कर दिया। 
story related to rajnarayan
राजनारायण - फोटो : डेमो
शतरुद्र बताते हैं, ‘हम लोग जेल से छूटे तो राजनारायणजी मिलने दिल्ली पहुंचे। तारीख थी 7 फरवरी 1977। पता चला कि राजनारायणजी भी आज छूट रहे हैं। हम लोग गाड़ी लेकर हिसार पहुंचे। नेताजी बड़े समाजवादी नेता मनीराम बागड़ी के यहां रुके हुए थे। हिसार से वह हम लोगों के साथ दिल्ली आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
story related to rajnarayan
इंदिरा गांघी
चुनाव की चर्चा शुरू हो चुकी थी। राजनारायण तो अलग ही मिट्टी के बने थे। बोले, ‘इंदिरा के खिलाफ फैसला हुए बिना आगे की चर्चा बेकार है।’ लोग चुप हो गए। हम लोग लखनऊ आए। राजनारायणजी ने हम लोगों से चौक चलने को कहा।
विज्ञापन
story related to rajnarayan
राजनारायण - फोटो : डेमो
चौक में एक प्रसिद्ध ज्योतिषी रहते थे। इन्हीं की सलाह पर राजनारायण ने इंदिरा गांधी के खिलाफ चुनाव याचिका दी थी, जिसमें इंदिरा गांधी की हार हुई थी। ज्योतिषी ने राजनारायण से कहा, ‘रायबरेली से लड़ो, जीतोगे।’ वहां से निकलकर राजनारायण ने रायबरेली में इंदिरा के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed