फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पं. दीनदयाल ने बात करने का भी चुकाया किराया, पढ़ें ये रोचक वाक्या

Thu, 23 Aug 2018 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Aug 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
story related to pandit deendayal upadhyay
पंडित दीनदयाल उपाध्याय - फोटो : डेमो
 एक समय था जब बड़े से बड़े पद और कद वाले नेता कायदे कानून का पूरा पालन करते थे। प्रसंग पं. दीनदयाल उपाध्याय से जुड़ा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्कालीन सरसंघचालक माधवराव  सदाशिवराव गोलवलकर (गुरु जी) और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय एक ही रेलगाड़ी से यात्रा कर रहे थे।
story related to pandit deendayal upadhyay
पंडित दीनदयाल उपाध्याय - फोटो : डेमो
 'राष्ट्रधर्म के लंबे समय तक संपादक रहे आनंद मिश्र ने एक प्रसंग में लिखा है, 'गुरु जी प्रथम श्रेणी डिब्बे में थे जबकि पं. दीनदयाल उपाध्यय जी तृतीय श्रेणी में यात्रा कर रहे थे। एक स्टेशन पर गुरु जी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को संदेश भिजवाया, 'कुछ मुद्दों पर महत्वपूर्ण बात करनी है। पंडित जी डिब्बे से उतरकर गुरु जी के पास पहुंचे।
story related to pandit deendayal upadhyay
पंडित दीनदयाल उपाध्याय - फोटो : डेमो
गाड़ी चल दी। विचार-विमर्श पूरा करने के बाद दीनदयाल जी एक स्टेशन पर उतरकर अपने डिब्बे में आ गए और टिकट चेकर की तलाश शुरू कर दी। मिला तो पूरी बात बताकर बोले, 'अमुक से अमुक स्टेशन तक प्रथम और तृतीय श्रेणी के किराए में अंतर का किराया भुगतान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
story related to pandit deendayal upadhyay
पंडित दीनदयाल उपाध्याय - फोटो : डेमो
पहले तो टिकट चेकर ने यह कहकर, 'अरे! जाने दें, ऐसा तो होता ही रहता है। पंडित जी ने कहा देखो रेलवे राष्ट्रीय सम्पत्ति है, उसकी हानि राष्ट्रीय क्षति है।
विज्ञापन
story related to pandit deendayal upadhyay
पंडित दीनदयाल उपाध्याय - फोटो : डेमो
टिकट चेकर बोला, 'आप उसका टिकट भी मांगेंगे। दीनदयाल जी बोले, 'बिल्कुल! बकौल मिश्र आज भी बहुत कम लोग होंगे जो दीनदयाल जी जैसा करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed