फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब कांग्रेसी नेता से बनवाया समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र, पढ़ें- ये रोचक वाक्या

Tue, 08 Jan 2019 05:06 PM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Jan 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
story related to  acharya narendra dev
आचार्य नरेंद्र देव
आचार्य नरेंद्र देव को समाजवादी आंदोलन का भीष्म पितामह माना जाता है। उनकी ही पहल पर कांग्रेस के भीतर 1934 में कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी बनी थी। लखनऊ विवि और बीएचयू के कुलपति रहे आचार्य ने कांग्रेस से अलग होकर प्रजा समाजवादी पार्टी बना ली थी।
story related to  acharya narendra dev
आचार्य नरेंद्र देव
सवाल आया कि पार्टी का घोषणा पत्र लिखने का। सभी को उम्मीद थी कि आचार्य खुद घोषणा पत्र लिखेंगे। उन दिनों आचार्य की तबियत थोड़ी खराब थी। समाजवादी चिंतन सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्र बताते हैं,  'कुछ दिन बाद पार्टी के कुछ नेताओं ने बातचीत में आचार्य से जिज्ञासावश पूछा, घोषणा पत्र का काम कहां तक पहुंचा? 
story related to  acharya narendra dev
आचार्य नरेंद्र देव - फोटो : डेमो
आचार्य ने जवाब दिया 'डॉ संपूर्णानंद को काम सौंप दिया है।' आचार्य के साथी चिंतित हुए कारण यह था कि डॉ संपूर्णानंद कांग्रेस के बड़े नेता थे और उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री भी थे। लोगों को चिंता इसलिए हो रही थी कि जिस कांग्रेस से अलग होकर आचार्य ने प्रजा समाजवादी पार्टी बनाई है उसी कांग्रेस का बड़ा नेता और मुख्यमंत्री कैसा घोषणा पत्र बनाएगा? पर आचार्य के दबाव और सम्मान में कोई कुछ नहीं बोल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
story related to  acharya narendra dev
आचार्य नरेंद्र देव
तीन महीने बाद हाथ से लिखे कागजों का एक बंडल आचार्य के पास आया। बंडल लेकर आए व्यक्ति ने आचार्य से कहा, डॉ संपूर्णानंद जी ने भिजवाया है।'
विज्ञापन
story related to  acharya narendra dev
आचार्य नरेंद्र देव
आचार्य जी ने वे कागज लिए और बिना देखे उन्हें छपने भिजवा दिए। साथी परेशान कि आखिर क्या होगा। पर जब घोषणा पत्र छपकर आया तो लोग देखकर दंग रह गए। घोषणा पत्र में कांग्रेस और सरकार की नीतियों के खिलाफ कार्यक्रम में लिखे हुए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed