{"_id":"5c345f2ebdec2256d8788f41","slug":"auspicious-date-for-makar-sankranti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महापर्व मकर संक्रांति 15 को, खिचड़ी समेत इन चीजों का करें दान व जपें ये मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापर्व मकर संक्रांति 15 को, खिचड़ी समेत इन चीजों का करें दान व जपें ये मंत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्नान-दान और अक्षय पुण्य का महापर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाना श्रेयस्कर रहेगा। 15 की भोर के बाद का स्नान-दान श्रेष्ठ रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 14 जनवरी की रात 2:19 बजे के बाद सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेेंगे। इसके चलते अगले दिन मंगलवार को मकर संक्रांति का स्नान और खिचड़ी का दान उत्तम रहेगा।
2 of 5
- फोटो : डेमो
इसी के साथ सूर्य की गति बदलने से 15-16 दिसंबर से चल रहा खरमास भी समाप्त होगा। बैंडबाजा और बारात सड़कों पर उतर आएंगी। ज्योतिषाचार्य प्रदीप ने बताया कि मकर की संक्रांति में पुण्यकाल 40 घड़ी या लगभग 16 घंटे का माना जाता है। इस समय के भीतर ही खिचड़ी का दान करना श्रेयस्कर रहेगा।
3 of 5
- फोटो : डेमो
आचार्य प्रदीप ने बताया कि शास्त्रों के मुताबिक जिस समय सूर्यास्त के बाद मकर संक्रांति लगे तो उसका पुण्यकाल अगले दिन दोपहर तक रहता है। इसीलिये 15 जनवरी को ही स्नान-पुण्य, दान, नहान, भोज उत्तम रहेगा। स्नान के समय ‘माधौ नारायण अच्युतं केशव...’ का जप करते रहना चाहिए। इसी के साथ सूर्य उत्तरायण होंगे और शिशिर ऋतु की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : डेमो
मकर संक्रांति के दिन सुबह घर में स्नान करते समय काले तिल व गंगाजल और नदी में काले तिल कुशा के साथ स्नान करना चाहिये। माघ की हांड़ कंपाती सर्दी में काष्ठ लकड़ी का दान श्रेष्ठ रहेगा, आग तपानी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : डेमो
स्नान के बाद ब्राह्मण या जरूरतमंद को उसके परिवार के खाने भर की खिचड़ी देनी चाहिए। काले तिल, अग्नि के लिए लकड़ी, ऊनी कपड़े, कंबल, मिष्ठान्न, गुड़, आंवला, घृत और मौसमी फल दान करने से माधौ बहुत ही प्रसन्न होते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।