फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब नाई ने एनडी तिवारी से कहा, आपकी दाढ़ी बनाऊंगा तो चालान हो जाएगा

Sat, 20 Oct 2018 04:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Oct 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
story of former CM narayan dutt tiwari
एनडी तिवारी
बात 1974 की है। नारायण दत्त तिवारी प्रदेश में वित्त सहित कई विभागों के मंत्री थे। एक दिन  काशीपुर (नैनीताल) से पत्रकार व साहित्यकार इंद्रवर्मा चौहान उनसे मिलने आए थे। तिवारी जी काफी  व्यस्त थे। इस कारण उन्होंने वर्मा से शाम को मिलने का आग्रह किया। 
story of former CM narayan dutt tiwari
एनडी तिवारी
संयोग से उस दिन तत्कालीन केंद्र सरकार  मंत्री केसी पंत भी लखनऊ आए थे। वर्मा ने अपने संस्मरण में लिखा है, ‘शाम 7 बजे तिवारी जी मुझे साथ लेकर विधानभवन से बाहर निकले गाड़ी में बैठकर  राजभवन की तरफ चल दिए। पंत जी वहीं ठहरे थे। विधानभवन से राजभवन दो-तीन मिनट में पहुंच गए। इसलिए पूरी बात हो ही नहीं पाई। 
story of former CM narayan dutt tiwari
एनडी तिवारी - फोटो : डेमो
मुझे अतिथि कक्ष में बैठाकर तिवारी जी पंत जी से मिलने अंदर चले गए। वहां से लगभग शाम 7.50  पर बाहर निकले और मुझे साथ ले महानगर स्थित अपने आवास की तरफ चल दिए। हजरतगंज से आगे अशोक मार्ग पर एक जगह ड्राइवर से बोले, ‘भाई! जरा कहीं रोकना। दाढ़ी बनवा लूं। थोड़ी देर में जापान के प्रतिनिधि मंडल से भी मिलना है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
story of former CM narayan dutt tiwari
एनडी तिवारी - फोटो : डेमो
ड्राइवर ने  एक  जगह नाई की दुकान देखकर  गाड़ी रोक दी। तिवारी जी दुकान पर चढ़ गए। आठ बजने में एक मिनट शेष था। नाई ने कहा ‘क्षमा करिएगा, आठ बजने वाला है। दुकान बंद करने का समय हो गया है। आप की दाढ़ी बनाऊंगा तो चालान हो जाएगा।’
विज्ञापन
story of former CM narayan dutt tiwari
एनडी तिवारी
तिवारी जी ने हंसते हुए उसकी पीठ थपथपाई और दुकान से उतरे और गाड़ी में बैठकर आगे लिए चल दिए। मैंने पूछा तो बोले, ‘नाई ने तो नियमों का पालन किया है। उसकी सराहना होनी चाहिए। अगर सरकार के मंत्री ही नियमों का पालन नहीं करेंगे तो जनता में क्या संदेश जाएगा।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed