{"_id":"5c751266bdec22129c2db36a","slug":"story-of-chaudhary-charan-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चौधरी साहब को पैदल चलते देखा तो मेरठ वाले खरीद लाए गाड़ी, बोले- मना न करिएगा...मेहनत की कमाई की है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी साहब को पैदल चलते देखा तो मेरठ वाले खरीद लाए गाड़ी, बोले- मना न करिएगा...मेहनत की कमाई की है
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Feb 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चौधरी चरण सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चौधरी चरण सिंह जमीन से जुड़े नेता थे। समझौतावादी न होने के कारण उन्हें सियासत की डगर पर काफी संघर्ष करना पड़ा। सुचेता कृपलानी और चंद्रभानु गुप्त जैसे मुख्यमंत्रियों से चौधरी साहब की नहीं बन पाई। वर्ष 1967 में चुनाव के बाद कांग्रेस ने चंद्रभानु गुप्त को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया।
2 of 5
चौधरी चरण सिंह
- फोटो : डेमो
चौधरी साहब की शर्त थी कि बतौर मंत्री दागी रहे दो नेताओं को मंत्रिमंडल से बाहर रखा जाए। केंद्रीय नेतृत्व ने इस पर सहमति भी दे दी, पर गुप्त ने मंत्री बनाए जाने के लिए जिन नामों की सूची तत्कालीन राज्यपाल को सौंपी उनमें वे दो चेहरे भी शामिल थे, जिनपर चौधरी साहब को एतराज था।
3 of 5
चौधरी चरण सिंह
- फोटो : डेमो
नतीजतन चौधरीजी ने मंत्री पद की शपथ ही नहीं ली। मंत्री थे नहीं सो गाड़ी कहां से होती। एक और कबीर पुस्तक में एक संस्मरण है, ‘चौधरी साहब पैदल आते-जाते, पर उनके पूर्व निजी सचिव तिलक राम शर्मा को इस पर काफी कष्ट होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चौधरी चरण सिंह
- फोटो : डेमो
वह किसी न किसी अफसर से आग्रह कर चौधरी साहब के घर भेजते और वहां जाकर उनसे कहते, ‘चौधरी साहब! मैं उधर ही जा रहा हूं। चलिए छोड़ दूं।’ कई दिन यह सिलसिला चला तो उन्हें शर्मा पर शक हुआ और उन्होंने सख्ती से उन्हें मना कर दिया। अब वह रोज पैदल ही विधानसभा से घर आते-जाते।
विज्ञापन
5 of 5
चौधरी चरण सिंह
- फोटो : डेमो
एक दिन मेरठ से कुछ लोग आए हुए थे। उन्होंने चौधरी साहब को पैदल देख बोले तो कुछ नहीं, पर कुछ दिन बाद वे मेरठ से नई गाड़ी लेकर लौटे। उन्होंने चौधरी साहब से कहा, ‘मना न करिएगा। यह मेहनत की कमाई की है।’
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।