60 साल पहले जब हम पास होकर स्कूल से निकले थे तो सोचा भी नहीं था कि कभी वापस मुलाकात होगी। इंटरनेट का जमाना आएगा और हम एक बार फिर से अपने ही स्कूल के उसी हॉल में एक साथ इकट्ठे होंगे, जहां घंटों मस्ती किया करते थे। एसेंबली हो, इवेंट हो या फिर डांस इस जगह से हमारी सबसे ज्यादा यादें जुड़ी हैं। खासकर स्कूल का वो पुराना गेट जहां हम सबसे नजरें चुराकर आइसक्रीम लेने जाते थे और पता चलने पर प्रिंसिपल और सिस्टर की डांट खाते थे। स्कूल के समय की कुछ ऐसी ही खूबसूरत और चटपटी यादें लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल की 1959 बैच की छात्रा दीपा कौल ने साझा कीं।
2 of 10
एल्युमिनाई मीट
- फोटो : amar ujala
वो 60 वर्षों बाद सोमवार को स्कूल में 1959 बैच की छात्राओं के लिए आयोजित एल्युमिनाई मीट में शामिल हुई थीं।
3 of 10
एल्युमिनाई मीट
- फोटो : amar ujala
उनके अलावा इस बैच की करीब 16 एल्युमिना भी इसमें शामिल हुईं। कोई एक-दूसरे को देखकर हैरान थीं तो कुछ दौड़ कर गले लग गईं। किसी ने अपने स्कूल के बागीचे में गुजारे पल याद किए तो किसी ने सिस्टर की डांट, स्कूल का सख्त अनुशासन और नटखट मौज मस्ती के पलों को ताजा किया।
4 of 10
एल्युमिनाई मीट
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रेयर से हुई। केक काटकर एल्युमिनाई स्टूडेंट्स ने अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर बचपन की उन तस्वीरों के वीडियो ने सभी का दिल छू लिया।
5 of 10
एल्युमिनाई मीट
- फोटो : amar ujala
जब छाया स्कूल ड्रेस में फोटो खिंचवाने का क्रेज
60 साल गुजर जाने के बावजूद स्कूल के समय का वो क्रेज आज भी छात्राओं में साफ नजर आ रहा था। खुद को स्कूल ड्रेस में देखने के लिए हर एल्युमिना उत्सुक थीं। स्कूल परिसर में लगे स्कूल यूनीफॉर्म की कटआउट स्टैंडी पर जैसे ही नजर गई तो सभी छात्राओं में उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए होड़ मच गई।