फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनामिका प्रकरण: अब सामने आएगा असली सच, कैसे मिली थी नौकरी?

Sat, 13 Jun 2020 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Jun 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Special Task Force will investigate the appointment of fake teachers in Kasturba Gandhi Girls Schools see photos
fake teacher - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश सरकार ने गोंडा की अनामिका शुक्ला के दस्तावेजों के आधार पर प्रदेश के नौ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में फर्जी शिक्षिकाओं की नियुक्ति की जांच स्पेशल टास्क फोर्स को सौंप दी है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से केजीबीवी की शिक्षिकाओं का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के दौरान अनामिका शुक्ला नाम से नौ केजीबीवी में शिक्षिकाएं कार्यरत होने का मामला सामने आया था। 

Special Task Force will investigate the appointment of fake teachers in Kasturba Gandhi Girls Schools see photos
anamika shukla - फोटो : अमर उजाला
बागपत के सेवापुरी, अलीगढ़ के बिजौली, अंबेडकरनगर के रामनगर, सहारनपुर के मुजफ्फरपुर, बागपत के बड़ौत, कासगंज के कासगंज ग्रामीण, अमेठी के अमेठी, रायबरेली के बछरांवा और प्रयागराज के सोरांव केजीबीवी में फर्जी अनामिका नौकरी कर रही थीं। 
 
Special Task Force will investigate the appointment of fake teachers in Kasturba Gandhi Girls Schools see photos
anamika shukla - फोटो : अमर उजाला
इनमें से प्रयागराज के सोरांव, बागपत के बड़ौत और वाराणसी के सेवापुरी में फर्जी अनामिका को एक भी रुपये मानदेय का भुगतान नहीं किया गया जबकि छह जगह पर फर्जी अनामिकाओं ने मानदेय के रूप में कुल 12 लाख 24 हजार रुपये से अधिक भुगतान उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Special Task Force will investigate the appointment of fake teachers in Kasturba Gandhi Girls Schools see photos
anamika shukla - फोटो : अमर उजाला
बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी छह जगह मुकदमा दर्ज करा दिया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Special Task Force will investigate the appointment of fake teachers in Kasturba Gandhi Girls Schools see photos
anamika shukla - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अनामिका को लेकर अमर उजाला की मुहिम को सफलता मिली है। गोंडा के एक कॉलेज ने असली अनामिका को नौकरी देने का फैसला किया है। तरबगंज के भैय्या चंद्रभान दत्त स्मारक इंटर कॉलेज रामपुर टेंगरहा के प्रबंधक दिग्विजय नाथ पाण्डे ने अनामिका को अस्थाई शिक्षिका के पद पर तैनात करने का फैसला लिया है। इसका प्रस्ताव भी कॉलेज की प्रबंध समिति ने पास कर दिया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed