फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Special Story: वर्क फ्रॉम होम ने छीना बुजुर्गों का चैन, दोबारा चाय मांगी तो बहू ने पलट दिया फ्रिज...

Tue, 15 Jun 2021 04:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Jun 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Special story on World Elder Abuse Awareness Day.
- फोटो : PIXABAY

कोरोना काल के दौरान वर्क फ्रॉम होम ने जहां काम करने वालों को घर में रहने का मौका दिया, वहीं घर के बुजुर्गों का चैन भी छीन लिया। हालात यहां तक पहुंच गए कि बुजुर्ग खांसने से भी डरने लगे। आश्रित बुजुर्गों ने सबसे अधिक अपनों की प्रताड़ना अप्रैल और मई के महीनों में झेली। गाइड संस्था के तीनों हेल्पलाइन नंबरों में से एक नंबर पर आने वाले फोन कॉल का ब्यौरा देखें तो अकेले अप्रैल में 353 और मई में 242 फोन कॉल आए। इनमें से 99 फीसदी शिकायतें गोंडा, बहराइच, कानपुर और लखनऊ के लोगों से जुड़ी हैं जबकि लखनऊ की 60 प्रतिशत शिकायतें हैं।



वाह रे औलाद! जरा देखिए किस तरह माता-पिता से पेश आते हैं बच्चे
केस-1: दोबारा चाय मांगी तो बहू ने पलट दिया फ्रिज
83 वर्षीय बुजुर्ग ने फोन करके बताया कि उन्हें बेटा-बहू के घर से निकालकर गांव पहुंचा दिया जाए। दरअसल बहू घर से काम कर रही है, ससुर ने दोबारा चाय मांग ली तो उसने गुस्से में फ्रिज पलट दिया। गुस्सा बढ़ा तो घर का दूसरा सामान तोड़ दिया। इस तरह के व्यवहार से तंग आए बुजुर्ग ने हेल्पलाइन से मदद मांगी थी। बहू की काउंसिलिंग के बाद ससुर को गांव के घर पहुंचाया गया। ससुर का कहना था कि वे खांस भी नहीं सकते घर में, क्योंकि इससे बहू-बेटे कोविड हो जाने को लेकर प्रताड़ित करते हैं। 

Special story on World Elder Abuse Awareness Day.
संकेतात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

केस-2: लॉकडाउन में घर के काम के लिए मां को बुलाया, किया नजरबंद
गोमतीनगर में रहने वाली मां को उनका बड़ा अधिकारी बेटा जबरदस्ती दूसरे शहर ले गया। घर में काम वाला कोई आ नहीं रहा था, पति-पत्नी दोनों को दिक्कत हो रही थी। मां ने हेल्पलाइन को फोन कर मदद मांगी तो उन्हें दूसरे शहर से रेस्क्यू कर लखनऊ लाया गया।

युवाओं को पहल करनी होगी, वरना कोई नहीं समझेगा
गाइड समाज कल्याण संस्थान की संस्थापक और एमडी डॉक्टर इंदु सुभाष कहती हैं कि वृद्धजनों से दुर्व्यवहार लगातार बढ़ता जा रहा है, यह चिंतनीय है। जरूरत है कि युवा पीढ़ी में ऐसे संस्कार विकसित किए जाएं जो बुजुर्गों को समझ सके।

Special story on World Elder Abuse Awareness Day.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यूथ ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा, सीखें और सिखाएंगे बुजुर्गों के साथ कैसे करें व्यवहार
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर गाइड समाज कल्याण संस्थान की पहल पर गोल्डन एज हेल्प मूवमेंट के तहत विभिन्न विश्वविद्यालयों के 300 युवाओं ने आगे आकर बुजुर्गों के लिए काम करने की हामी भरी है। इसके तहत ये युवा बुजुर्गों की जरूरतों को पूरा करने के साथ पेश आने के तरीकों और लोगों को कैसे वृद्धों के प्रति संवेदनशील बनाएं इस बारे में सीखेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो चुका है, इसके तहत युवा वृद्धजनों को कानूनी परामर्श देने, चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने, उनके शौक को एक नई दिशा देने और दादा-दादी क्लब के जरिए उनसे संवाद बनाए रखने का पाठ पढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Special story on World Elder Abuse Awareness Day.
शाश्वत - फोटो : amar ujala

युवा टीम की कमान शाश्वत के हाथ
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र शाश्वत बताते हैं कि कोरोना काल में सबसे बड़ी जरूरत बुजुर्गों का अकेलापन दूर करने की महसूस की गई। इसलिए हमने ई-लिटरेसी कैंपेन बुजुर्गों के लिए चलाया है। इसके तहत हम उन्हें मोबाइल चलाना, नेट सर्फिंग सिखा रहे हैं। शाश्वत कहते हैं कि हमने जब बुजुर्गों से बात की तो उन्होंने बताया कि इन दिनों न बाहर जा सकते हैं न ही ज्यादा लोगों के बीच में रह सकते हैं। उन्होंने खुद को व्यस्त रखने का जरिया पूछा। इस पर जब उनसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खुद को सक्रिय करने की सलाह दी तो उन्होंने कहा कि फोन हम खरीद लेंगे, पर हमें इसका इस्तेमाल सिखा दे। हमारी टीम ने उन्हें ई-लिटरेसी के लिए तैयार किया। हमारी कोशिशों का नतीजा ये हुआ कि अब ये बुजुर्ग वेबिनार कर सकते हैं, म्यूजिक रिकॉर्ड कर लेते हैं।

विज्ञापन
Special story on World Elder Abuse Awareness Day.
आयुषी। - फोटो : amar ujala

छह साल से बुजुर्गों के हक में खड़ी हैं आय़ुषी
आयुषी अवस्थी ने हाल ही में 12वीं पास की है। कहती हैं कि छह साल से उन लोगों के बीच हूं जो बुजुर्गों के लिए काम कर रहे हैं। आयुषी कहती हैं कि हम कुछ नहीं करते बस बुजुर्गों से बात करते हैं, उनको सुनते हैं। वे गोल्डन एज हेल्प मूवमेंट में सोशल मीडिया मैनेजर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed