फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलायम दिलाएंगे अखिलेश को वोट, शिवपाल सपा के स्टार प्रचारक भी नहीं

Wed, 25 Jan 2017 01:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
sp releases campaigners list vidhan sabha list

पहले मंत्री और फिर सपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए शिवपाल सिंह यादव अब विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक भी नहीं रहेंगे। पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने चुनाव आयोग को 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची भेजी है, उसमें मुलायम सिंह के अलावा उनके परिवार से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, महासचिव रामगोपाल यादव, सांसद डिम्पल यादव, धर्मेन्द्र यादव, अक्षय यादव और तेज प्रताप के नाम हैं। शिवपाल को इससे दरकिनार कर दिया गया है।

sp releases campaigners list vidhan sabha list

सपा के रजत जयंती समारोह में शिवपाल ने जिस जावेद आब्दी को बोलने से रोकने के लिए मंच से धक्का दिया था, वे भी स्टार प्रचारक होंगे। सूची में युवा नेताओं को तरजीह दी गई है।

मुलायम के नजदीकी समझे जाने वाले गायत्री प्रजापति, नारद राय, ओमप्रकाश सिंह जैसे नेताओं को सूची में जगह नहीं मिली है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में मुलायम ने गायत्री प्रजापति को न केवल स्टार प्रचारक बनाया था, वरन उन्हें प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध कराया था।

sp releases campaigners list vidhan sabha list

आजम, नंदा समेत ये भी स्टार प्रचारक
किरणमय नंदा, आजम खां, नरेश अग्रवाल, सुरेंद्र नागर, राजेंद्र चौधरी, कमाल अख्तर, नरेश उत्तम, रामजीलाल सुमन, संजय लाठर, राजपाल कश्यप, अहमद हसन, रमेश प्रजापति, नीरज शेखर, जावेद अली खान, राजीव राय, विनोद सविता, रामआसरे विश्वकर्मा, रामसकल गुर्जर, उदयवीर सिंह, जसवंत सिंह यादव, राकेश यादव, सरोजनी अग्रवाल, साहब सिंह सैनी, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, ख्वाजा हलीम, डॉ. असीम यादव, रामवृक्ष यादव, बृजेश यादव, मो. एबाद और अबू आसिम आजमी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sp releases campaigners list vidhan sabha list

जया बच्चन भी करेंगी प्रचार
अभिनेत्री और सपा की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन भी यूपी में सपा के पक्ष में प्रचार करेंगी। रामगोपाल ने पहले चरण के चुनाव के लिए उनका नाम भी आयोग को दिया है।

नेताजी न हों नाराज, इसलिए देर से जारी की सूची
सपा का घोषणा पत्र जारी होने के कार्यक्रम से एक दिन पहले 21 जनवरी को ही आयोग को स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी गई थी, पर इसे उस दिन जारी नहीं किया गया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ऐसा खास रणनीति के तहत किया गया, ताकि सूची में समर्थकों के नाम न देखकर नेताजी (मुलायम) भड़क न जाएं। हालांकि, मुलायम उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed