फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों को सूची, राहुल-प्रियंका को जिम्मेदारी

Wed, 25 Jan 2017 01:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
congress releases star campaigners list

कांग्रेस ने मंगलवार को पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह व प्रियंका वाड्रा शामिल हैं। पार्टी के मीडिया टीम के इंचार्ज सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि इसके अलावा सूची में गुलाम नबी आजाद, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, सुशील कुमार शिंदे, जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल, कमल नाथ, मुकुल वासनिक, अशोक गहलोत और भूपेंदर सिंह हुड्डा शामिल हैं।

congress releases star campaigners list


प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, अभिनेत्री नगमा, सलमान खुर्शीद व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा भी सूबे में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। इनके अलावा कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सूरजेवाला, मनीष तिवारी, दीपेंदर सिंह हुड्डा, डॉ. शकील अहमद, नसीब सिंह, जुबैर खान, राणा गोस्वामी, अरविंद पांडेय, शकील अहमद खान, विजय लक्ष्मी साधो व बृजलाल खाबड़ी भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं।

congress releases star campaigners list

स्टार प्रचारकों में यूपी के नेताओं को भी तवज्जो दी गई है। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, सांसद पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, आरपीएन सिंह, विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर और राजीव शुक्ला शामिल हैं।

बाहुबली रिजवान भी है स्टार प्रचारक
बाहुबली व पूर्व सांसद रिजवान जहीर भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। रिजवान ने सितंबर 2016 में ही कांग्रेस जॉइन की थी। अब ये भी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed