फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपाइयों ने 'साइकिल योग' कर भाजपा को दिया जवाब, तस्वीरें

Wed, 21 Jun 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
 SP leaders do cycle rally in   Lucknow on Yoga Day.

सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर में साइकिल रैलियां निकालीं। सपा का दावा है कि साइकिल यात्राओं में एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया है।

 SP leaders do cycle rally in   Lucknow on Yoga Day.

लखनऊ में कई जत्थों में सपा कार्यकर्ता जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे और साइकिल यात्रा निकाली। इन जत्थों में एमएलसी सुनील यादव, रामवृक्ष यादव, डॉ. राजपाल कश्यप, डॉ.संग्राम यादव, फाकिर सिद्दीकी, अतुल प्रधान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

 SP leaders do cycle rally in   Lucknow on Yoga Day.

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी जिलों में साइकिल यात्राएं निकाली गईं। बाद में सुविधानुसार घरों पर योग व व्यायाम भी किया। सपा के प्रमुख महासचिव एवं सांसद रामगोपाल यादव ने इटावा में साइकिल यात्रा अभियान में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 SP leaders do cycle rally in   Lucknow on Yoga Day.

योग दिवस के राजनीतिकरण का जवाब
सपा के एक नेता का कहना है कि साइकिल यात्राएं योग दिवस के राजनीतिकरण का जवाब देने के लिए आयोजित की गई हैं। जिस समय देश में किसान बदहाल है, आत्महत्याएं कर रहा है, उस समय प्रदेश व केंद्र सरकार ने जिस तरह योग दिवस में संसाधनों का दुरुपयोग किया है, वह उचित नहीं है।

विज्ञापन
 SP leaders do cycle rally in   Lucknow on Yoga Day.

सपा योग विरोधी नहीं है, वह मानती है कि किसान से बड़ा योगी कोई नहीं है। सरकार को उसका पेट भरने की चिंता करनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed