फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा-बसपा गठबंधन भाजपा को हराने के लिए नहीं, बल्कि मुद्दों पर आधारित है: अखिलेश यादव

Sat, 07 Apr 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Apr 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
sp and bsp alliance is not only to defeat bjp says akhilesh yadav.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा की भाषा बदल गई है। देश के सबसे बड़े दल में राजनीतिक शिष्टाचार शून्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जनता के बीच गिनाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है।



अखिलेश ने शनिवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को स्वर्ग जाना है तो राम या कृष्ण का ही सहारा लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन किसी को हराने के लिए नहीं बल्कि मुद्दों पर आधारित और जनता को न्याय दिलाने के लिए है।

sp and bsp alliance is not only to defeat bjp says akhilesh yadav.

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। कर्ज नहीं चुका पा रहे किसानों से रिकवरी की जा रही है, लेकिन जो लोग बैंकों का पैसा लूट कर ले गए उनका हिसाब तक नहीं दिया जा रहा है। आरक्षण पर अखिलेश ने कहा कि वे नफरत फैलाना नहीं चाहते। अगर संविधान ने कोई हक दिया है तो मिलना चाहिए।

sp and bsp alliance is not only to defeat bjp says akhilesh yadav.

अखिलेश बोले, वैसे सरकार सभी जातियों के लोगों को आधार से लिंक करा दे, जिसकी जितनी संख्या है उसी के अनुरूप उन्हें हक मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
sp and bsp alliance is not only to defeat bjp says akhilesh yadav.

उन्होंने कहा, भारत पाक संबंधों पर अखिलेश ने कहा कि सपा किसी के साथ युद्ध के पक्ष में नहीं है। पड़ोसी देशों के साथ संबंध अच्छे होने चाहिए चाहे उसके लिए कोई जोखिम ही क्यों ना उठाना पड़े, जब पड़ोसी देशों से संबंध अच्छे होंगे तभी देश खुशहाल होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed