अपनी फिल्म इश्क तेरा के प्रमोशन के सिलसिले में शुक्रवार को अभिनेत्री हृर्षिता भट्ट और अभिनेता मनोज पाहवा लखनऊ पहुंचे। अभिनेत्री हृर्षिता भट्ट और अभिनेता मनोज पाहवा ने लखनऊ शहर के बारे में क्या कहा जानने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें।
2 of 6
अभिनेत्री हृर्षिता भट्ट
- फोटो : amarujala
लंबे समय बाद परदे पर लौटी फिल्म अभिनेत्री हृर्षिता भट्ट ने कहा है कि मैं शुरुआत से ही चूजी रही हूं। इसके बावजूद लगातार फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हूं। कोई भी मूवी या प्रोजेक्ट तभी साइन करती हूं जब उसकी स्क्रिप्ट अच्छी और असरदार होती है। आप काम भले ही कम करें, लेकिन अच्छा करें।
3 of 6
अभिनेत्री हृर्षिता भट्ट
- फोटो : amarujala
हृर्षिता ने कहा कि समय के साथ बॉलीवुड में भी काफी बदलाव आया है। रियलिस्टिक फिल्मों का एक चलन सा है, नया टैलेंट मौका मिलने पर सामने आ रहा है। अशोका और हासिल जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री ने बताया कि फिल्मों में काम के अलावा मौका मिला तो फिल्म निर्माण के क्षेत्र में हाथ आजमाऊंगी।
4 of 6
अभिनेत्री हृर्षिता भट्ट
- फोटो : amarujala
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब ढेरों मीडियम हो गए हैं तो कंटेंट भी बहुत चाहिए। बॉलीवुड में न्यूकमर को हार्ड वर्क करने के साथ ही मायूस नहीं होना चाहिए। लखनऊ को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब यहां की तस्वीर बदल रही है। तीन-चार साल पहले जब आई थी तो उसके बाद से काफी बदलाव आज दिखा है। साफ चौड़ी सड़कों के अलावा काफी बदलाव नोटिस किया है।
5 of 6
अभिनेता मनोज पाहवा
- फोटो : amarujala
ठहाकों और डायलॉग डिलीवरी से दिल में बसने वाले एक्टर मनोज पहवा ने बातचीत में कहा कि अब लखनऊ मूवी शूटिंग फ्रेंडली सिटी बनता जा रहा है। यहां शूटिंग करना अन्य शहरों के मुकाबले ज्यादा आसान हैं। बड़े बैनर, बड़ी मूवी, बड़े स्टार हफ्तों यहीं रहकर शूटिंग करते हैं। उनके साथ से इधर के लोकल आर्टिस्ट को भी काम मिल रहा है।