सीतापुर हरगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही मां के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत कर दी। मां ने तड़प-तड़प कर दम तोड़़ दिया। पूरी जानकारी के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें।
एक शराबी युवक ने शराब पीने के लिए पैसे न देने पर अपनी बुजुर्ग मां को गन्ने से पीट-पीटकर मार डाला। वह दरिंदगी पर इस कदर उतरा कि उसने मां के नाजुक अंग पर भी हमला कर दिया।
इसके बाद गन्ने की पताई डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। उसकी यह क्रूर हरकत देख गांव के लोगों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाकर उसे हवाले किया। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।
हरगांव थाना क्षेत्र के कबीरपुर निवासी देवी चरन की पत्नी रामपती (70) घर में बैठी थी। इसी दौरान उसका पुत्र सुनील उर्फ खोबरी वहां पहुंच गया। बताते हैं कि सुनील शराब पीने का आदी है, उसने मां से शराब खरीदने के लिए रुपये मांगे।
बुजुर्ग मां ने रुपये दे पाने में असमर्थता जता दी। आरोप है कि इसी बात पर सुनील भड़क गया और वह गन्ने से मां की पिटाई करने लगा। वह तब तक मां को गन्ने से पीटता रहा, जब तक रामपती की जान नहीं निकल गई।