फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैरेंटिंगः इन नियमों को करें फॉलो, आपका बच्चा रहेगा फिट और एक्टिव

Wed, 09 Oct 2019 04:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Oct 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
some tips of parenting by doctor srishti srivastava
प्रतीकात्मतक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
क्या आपका बच्चा भी बार-बार बीमार पड़ता है? चिड़चिड़ाता है या फिर शैतानी कुछ ज्यादा ही करता है? कुल मिलाकर ये सभी बातें परेशानी पैदा करने वाली हैं। एक तो एकाकी परिवार, उस पर माता-पिता दोनों कामकाजी हों तो मुश्किल और भी बढ़ जाती हैं।
some tips of parenting by doctor srishti srivastava
डॉ सृष्टि श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

नवयुग कन्या महाविद्यालय की प्रिंसिपल और मनोवैज्ञानिक डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव बता रही हैं पैरेंटिंग के कुछ टिप्स, जिसे फॉलो कर आप अपने बच्चे को स्वस्थ रख सकते हैं। सबसे पहले तो बच्चे को समय से सोने और उठने की आदत डालें। अर्ली टू बेड, अर्ली टू राइज का नियम एकदम सही है, जिसे हम मोबाइल फोन और टीवी के चक्कर में भूलते जा रहे हैं। बच्चों को देर रात तक टीवी, कम्प्यूटर, मोबाइल में व्यस्त रहने की आदत से बचाएं। देर रात तक जागने से बच्चों में चिड़चिड़ापन, अपच, अनिंद्रा रोग, थकावट, मस्तिष्क कमजोर होना और शारीरिक ग्रोथ में रुकावट जैसे विकार हो सकते हैं। बच्चों की शारीरिक और मासिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए 8 घंटे की नींद जरूरी है। रात को समय पर सोने और सुबह समय पर जागने से बच्चों का रूटीन बना रहता है। बच्चों का स्कूल टाइम, होमवर्क, खेलकूद, खानपान समय से होता है और बच्चे स्वस्थ रहते हैं।

some tips of parenting by doctor srishti srivastava
प्रतीकाात्मक तस्वीर

नियमित शौच और ब्रश करने की आदत जरूरी

अक्सर बच्चे डायपर छूटने के बाद खुद से शौच जाने से कतराते हैं। इसी तरह ब्रश करना और जीभ साफ करना भी नहीं चाहते हैं। सुबह और शाम दो वक्त बच्चों को शौच करने की आदत डालें। पेट साफ रखने से कई बीमारियां दूर रहती हैं।
सुबह उठकर बच्चों को ब्रश करने की आदत डालें और रात्रि भोजन के बाद भी ब्रश करवाएं। ब्रश करने से विभिन्न रोग हमेशा दूर रहते है। मुंह में हर समय हजारों बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो लार और सांस के साथ शरीर में प्रवेश करते हैं। बच्चों को कुछ भी खिलाने-पिलाने से पहले हाथों की सफाई और कुल्ला जरूर करवाएं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
some tips of parenting by doctor srishti srivastava
प्रतीकात्मक तस्वीर
पौष्टिक आहार प्लान करें
ज्यादातर बच्चे दलिया, रोटी व घर की बनाई पौष्टिक चीजों की तुलना में जंक फूड खाना पसंद करते हैं। इसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। बच्चों में घर के खाने के प्रति रूचि पैदा करने केलिए आपको उनके साथ बैठकर खाना होगा। तरह-तरह से पुचकार, कभी खेल-खेल में तो कभी प्लेट सजाकर उन्हें किसी भी तरह खाने को तैयार करना होगा। उन्होंने अपने साथ व्यस्त रखते हुए खाने की थाली लगाएं और उनसे लगवाएं देखिए उनकी आदत पड़ जाएगी। इसके साथ ही बच्चों की स्वास्थ्य जांच समय-समय पर करवाते रहें, बच्चे अपनी तकलीफ बता नहीं पाते, आपको उनकी दिक्कतों को समझना होगा।
विज्ञापन
some tips of parenting by doctor srishti srivastava
प्रतीकात्मक तस्वीर

साफ-सफाई जरूरी है

अधिक देर तक कम्प्यूटर टेलीविजन स्क्रीन देखने से आंखें कमजोर होती हैं। डिजिटल तरंगे शरीर पर दुष्प्रभाव डालती हैं। बच्चों को आउटडोर गेम्स जैसे दौड़-भाग, रस्सीकूद, बैडमिंटन, साईकिलिंग या अन्य फिजिकल एक्टीविटी करवाएं। खेलकर आने के बाद हाथ-पैर जरूर धुलवाएं। कम से कम हाथ धुलवाकर ही कुछ खाने को दें। इसके अलावा सप्ताह में एक या दो बार बच्चों के नाखून अवश्य काटें। बच्चों के नाखून बड़ों से अधिक तेजी से बढ़ते हैं। बढ़े नाखूनों में अक्सर सबसे ज्यादा गंदगी जमी रहती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed