फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्यग्रहण 26 को, एक दिन पहले से बंद होंगे मंदिरों में दर्शन, इन राशियों के लिए रहेगा शुभ फलकारक

Wed, 11 Dec 2019 02:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Dec 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
solar eclipse on 26 december 2019, effects on zodiac
खंडग्रास सूर्यग्रहण के चलते 26 दिसंबर को नगर के मंदिरों में पूजन दर्शन एक दिन पहले ही रात को 8 बजते बजते बंद हो जायेंगे। सूर्यग्रहण के चलते 12 घंटों पहले लगने वाले सूतक के चलते 25 दिसंबर बुधवार रात 8 बजे के बाद से ही मंदिरों में पूजा पाठ बंद हो जाएंगे।
solar eclipse on 26 december 2019, effects on zodiac

गोमतीनगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि पौष कृष्ण अमावस्या को कंकणाकृति (अंगूठी) खंडग्रास सूर्यग्रहण लगेगा। काशी समय के अनुसार, 26 दिसंबर को सूर्यग्रहण सुबह 8:21 बजे से शुरू होगा। 8:21 बजे से स्पर्श केबाद 9:40 बजे ग्रहण का मध्य होगा, 11:14 बजे मोक्ष होगा।

solar eclipse on 26 december 2019, effects on zodiac
ग्रहण लगभग 173 मिनट लंबा चलेगा। लखनऊ में यह इस बार एक मिनट पहले 8:20 बजे से शुरू होगा। सूर्यग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
solar eclipse on 26 december 2019, effects on zodiac
शास्त्रों के मुताबिक, ग्रहण के दौरान भगवद मूर्ति स्पर्श करना, भोजन आदि समेत तमाम वर्जित कार्यों से बचना श्रेयस्कर बताया गया है।
विज्ञापन
solar eclipse on 26 december 2019, effects on zodiac

बताया कि खंडग्रास सूर्यग्रहण कर्क, तुला, कुंभ, मीन के लिए शुभ फलकारक परिणाम लाएगा, जबकि अन्य जातकों के लिये ये मिला जुला रहेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक, चूंकि बृहस्पतिवार की सुबह 8:21 बजे से ही सूर्यग्रहण लग रहा है, ऐसे में सूतक के चलते 12 घंटों पहले से ही मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed