फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी के आश्वासन पर भी पूरी नहीं हुई मांगे, प्रदर्शन करने पर ये हुआ हाल, तस्वीरें

Mon, 15 May 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
 social audit members protest in Lucknow.

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आश्वासन के बावजूद मांगे पूरी न होने से नाराज सैकड़ों की तादात में सोशल ऑडिट सदस्य लक्ष्मण मेला मैदान से सुबह तड़के विधानभवन के सामने पहुंच गए और सड़क घेर कर प्रदर्शन करने लगे।

 social audit members protest in Lucknow.

इस पर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने घेरकर जबरन गांधी प्रतिमा परिसर में खदेड़ दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक और धक्कामुक्की होती रही।

 social audit members protest in Lucknow.

जबकि, गांधी प्रतिमा पर धरना के दौरान उमस और गर्मी से बेहाल होकर आधा दर्जन प्रदर्शनकारी बेहोश भी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
 social audit members protest in Lucknow.

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र यादव ने बताया कि सोशल ऑडिट सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने तीन अप्रैल को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मासिक मानदेय का भुगतान नियमित करने और सदस्यों का नवीनीकरण करने की मांग की थी, लेकिन आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
 social audit members protest in Lucknow.

इससे नाराज सोशल ऑडिट सदस्य विधानभवन का घेराव करने को मजबूर हो गए, लेकिन पुलिस द्वारा खदेड़े जाने पर प्रदर्शनकारी गांधी प्रतिमा पर धरना दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed