{"_id":"5edb7ddf1f0740617717088b","slug":"shopkeepers-are-sanitizing-clothes-after-every-trial-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर ट्रायल के बाद कपड़ों को सैनिटाइज कर रहे दुकानदार, नगदी व एटीएम के इस्तेमाल में भी बरत रहे सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ट्रायल के बाद कपड़ों को सैनिटाइज कर रहे दुकानदार, नगदी व एटीएम के इस्तेमाल में भी बरत रहे सावधानी
Sat, 06 Jun 2020 05:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Jun 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
बाजार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच ब्लॉकों में बंटे लखनऊ के राजाजीपुरम के हर ब्लॉक में एक बाजार है, जहां जरूरतों का हर सामान मिल जाता है। सबसे प्रमुख है ई-ब्लाक मार्केट। कई लोग तो ई ब्लॉक मार्केट से ही इस इलाके को जानते हैं। इसके अलावा कोठारी बंधु, रानीलक्ष्मी बाई मार्ग, मीना बेकरी, सपना कॉलोनी, मोहन भोग चौराहा और पाल तिराहा मोहान रोड के कई छोटे बाजार राजाजीपुरम में हैं। कोविड-19 की चुनौतियों के बीच यहां के सघन बाजारों की दुकानें खुल चुकी हैं। अपनी, अपने स्टाफ और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए स्थानीय कारोबारी सजग और सतर्क हैं। कारोबारियों का कहना है कि जिस तरह हम अपने घरों में संक्रमण से बचने के लिए हर कदम सावधानीपूर्वक रख रहे हैं, उसी तरह की व्यवस्थाएं हमने अपने प्रतिष्ठानों में ग्राहकों के लिए की हैं।
अनिल अवस्थी
- फोटो : amar ujala
रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी अनिल अवस्थी कहते हैं कि कहा जा रहा था कि ट्रायल रूम के हर किसी के इस्तेमाल और कपड़ों के ट्रायल के बाद संक्रमण से कैसे बचेंगे। हमारे लिए ये भी ये चुनौतीपूर्ण था। खैर, हमने इसका भी रास्ता निकाल लिया, बाजार में जिनके यहां भी ट्रायल रूम की सुविधा है वहां एक कस्टमर के बाहर निकलने के बाद पहले ट्रायल रूम को सैनिटाइज किया जाता है। उसके बाद जितने भी कपड़े ट्रायल में इस्तेमाल होते हैं, उन्हें स्टीम या सैनिटाइजर से सैनेटाइज किया जाता है। एक कस्टमर आधे घंटे के अंतर पर ही ट्रायल रूम का इस्तेमाल कर सकता है। मो. सिराज खान स्टाफ के भरोसे न रहकर खुद ही एक-एक कपड़े को सैनिटाइज करते हैं। कहते हैं कि ग्राहक का डर गलत तो नहीं, वायरस पनप गया तो हर कोई प्रभावित होगा।
- फोटो : amar ujala
ट्रे या बाउल में रखवाते हैं कैश-एटीएम कार्ड
कारोबारी लेन-देन में नकदी व एटीएम के इस्तेमाल में भी सावधानी बरत रहे हैं। हर काउंटर पर एक ट्रे या बाउल रखी गई है। ग्राहक रुपये या एटीएम जो भी देता है, उससे इसी में रखने का आग्रह किया जाता है। फिर उसे स्प्रे करने के बाद रिसेप्शन पर खड़ा सेल्समैन या अकाउंटेट उठाता है। एटीएम को स्वैप करने के बाद एक टिश्यू पेपर में सैनिटाइजर का स्प्रै कर उसमें रख कर ग्राहक को दिया जाता है। कॉस्मेटिक की शॉप पर इसी तरह से एटीएम लौटा रहीं यास्मीन बताती हैं कि दुकान पर हर एक स्टाफ को यह सख्त निर्देश है कि बिना टच किए ही सारे काम करने हैं।

बच्चों को नहीं लाने का करते हैं निवेदन
कारोबारी सुशील कुमार तिवारी कहते हैं कि छोटे बच्चों को ग्राहक खुद भी नहीं लेकर आ रहे हैं। वे लाते भी हैं तो हम उनसे हाथ जोड़कर आग्रह कर लेते हैं कि या वो अपनी गाड़ी में बैठकर ही इंतजार करें या फिर दोबारा सेवा का मौका दें। इसी तरह हमने बुजुर्गों और गर्भवती के प्रवेश पर रोक लगा रखी है।

छोटी दुकानों में एक ग्राहक को ही एंट्री
सबको हिदायत दी गई है की प्रशासन की गाइडलाइन का पालन अवश्य कराएं। छोटी दुकानें हैं तो एक ग्राहक की एंट्री और बड़ी दुकानें हैं तो तीन-चार लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। हम लोग लगातार ऑनलाइन बैठकें कर रहे हैं, एक दूसरे के संपर्क में हैं। जो ग्राहक नियम का पालन नहीं करते, उन्हें भी लगातार जागरूक कर रहे हैं। हम इसका भी बाजार में अनाउमेंट करवा रहे हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग हमारे, आपके सबके लिए जरूरी है। - उमेश शर्मा, अध्यक्ष, राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार, महामंत्री लखनऊ व्यापार मंडल