{"_id":"5edb3a078ebc3e90a4079b1e","slug":"barabanki-family-murder-and-suicide-case-new-twist-land-worth-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी परिवार हत्या और आत्महत्या कांड में नया मोड़, करोड़ों की जमीन तो फिर आर्थिक तंगी कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी परिवार हत्या और आत्महत्या कांड में नया मोड़, करोड़ों की जमीन तो फिर आर्थिक तंगी कैसे?
Sat, 06 Jun 2020 12:23 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
barabanki family murder and suicide case
- फोटो : अमर उजाला।
यूपी के बाराबंकी जिले में पत्नी व तीन बच्चों की हत्या करने के बाद एक शख्स खुद फंदे पर झूल गया। शुक्रवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद के मकान में पति-पत्नी और तीनों मासूम बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक विवेक प्रॉपर्टी का कारोबार करता था और वह जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर तनाव में था।
Trending Videos
मृतक विवेक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आर्थिक तंगी की बात को झूठला रहे थे मौके के हालात
मौके से मिले सुसाइट नोट में आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी बताई लेकिन मौके के हालात ऐसे नहीं दिख रहे थे। विवेक के परिवार के पास करोड़ों रुपये की जमीन है। लखनऊ से सटे सफेदाबाद की जमीन के कीमत काफी अधिक मानी जाती है।
मौके से मिले सुसाइट नोट में आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी बताई लेकिन मौके के हालात ऐसे नहीं दिख रहे थे। विवेक के परिवार के पास करोड़ों रुपये की जमीन है। लखनऊ से सटे सफेदाबाद की जमीन के कीमत काफी अधिक मानी जाती है।
barabanki family murder and suicide case
- फोटो : अमर उजाला।
विवेक के हिस्से में भी कई प्लॉट थे। घर के दो कमरों में एसी लगा था। बच्चे लखनऊ के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ते थे। उन्हें प्रतिदिन विवेक कार पहुंचाता और वापस लाता था। ऐसे में स्थानीय लोग आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
barabanki family murder and suicide case
- फोटो : अमर उजाला।
विवेक की पत्नी व तीनों बच्चों के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। बिस्तर पर खून फैला था। दोनों कमरों में एसी चल रहे थे। घटना की सूचना मोहित ने पुलिस को दी। सूचना पाकर आईजी फैजाबाद रेंज डॉ. संजीव गुप्ता व डीएम डॉ. आदर्श सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। टीम को मौके से एक चाकू, टूटा हुआ मोबाइल फोन तथा अंग्रेजी शराब की तीन बोतलें मिलीं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल के हालात को देखने से साफ है कि पत्नी व बच्चों की हत्या करने के बाद विवेक ने स्वयं को चोट पहुंचाई और फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर चोट पहुंचाने वाले चाकू व लोहे की रॉड मिली है। इससे पत्नी व बच्चों को चोट पहुंचाई गई है। पूरी घटना को अंजाम देने के पीछे तनाव में उठाया गया कदम प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, एसपी
डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, एसपी