फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपाल यादव बोले- मैं एजेंट नहीं हूं, भाजपा को खत्म करने के लिए बनाया मोर्चा

Wed, 17 Oct 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 17 Oct 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav says i am not an agent of BJP.
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मुखिया शिवपाल यादव ने कहा कि वे भाजपा के एजेंट नहीं हैं बल्कि उसे हटाने के लिए उन्होंने मोर्चा गठित किया है। बंगला आवंटन के सवाल पर कहा कि पांच बार से विधायक हूं और हक बनता है मेरा। बंगला आवंटित कर किसी ने मुझे उपकृत नहीं किया है।


उन्होंने कहा पार्टी में 30 साल की मेहनत के बाद उपेक्षा और अपमान के कारण समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाना पड़ा। अब कदम आगे बढ़ गए हैं और किसान, नौजवान और मुसलमान को आगे लेकर चुनाव लड़ा जाएगा।
shivpal singh yadav says i am not an agent of BJP.
- फोटो : amar ujala

शिवपाल यादव एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। योगी सरकार के मंत्री द्वारा भाजपा का एजेंट बताए जाने की बात पर कहा कि वह भाजपा के एजेंट नहीं हैं। भाजपा से कभी उनके विचार नहीं मिले। वे तो उसे हटाने के लिए आए हैं।

shivpal singh yadav says i am not an agent of BJP.
- फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में जितनी भी सरकारें आई किसानों का हित नहीं किया। इसलिए किसानों को साथ लेकर सेक्युलर मोर्चा आगे बढ़ेगी। इसमें नौजवानों और मुसलमानों का भी साथ अहम रहेगा। इसके अलावा बाराबंकी में अब तक समाजवादी पार्टी का भले ही गढ़ रहा हो, लेकिन अब बाराबंकी सेक्युलर मोर्चा का जल्द ही गढ़ होगा। (पिछले दिनों शिवपाल के मंच पर मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव भी मौजूद रहीं।)

विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal singh yadav says i am not an agent of BJP.
- फोटो : अमर उजाला

पार्टी विस्तार पर शिवपाल बोले कि जल्द ही मोर्चा का विस्तार होगा जिसमें जिला स्तरीय कमेटी का गठन कर पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। कार्यकर्ता धैर्य से काम करें और पार्टी को मजबूत करने के लिए मेहनत करते रहें।

विज्ञापन
shivpal singh yadav says i am not an agent of BJP.
- फोटो : amar ujala

उन्होंने आयोजन के लिए भाकियू के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह को सराहा। इस मौके पर सिद्दीकि पहलवान, डॉ. विकास यादव, सौरभ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed