साल की सबसे गर्म दोपहरी ने बृहस्पतिवार को लखनऊ को खूब तपाया। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के साथ पारा 45 डिग्री के करीब तक जा पहुंचा। पिछले साल मई में 44.8 डिग्री में झुलसाने के बाद बृहस्पतिवार को भी शहर इसी पारे में तपा।
लू के थपेड़ों के साथ पारा 45 डिग्री के करीब, विज्ञानी बोले- आने वाले दिनों में राहत के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
44.8 डिग्री रहा तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश में लू चलने की चेतावनी के बीच मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री दर्ज होने की संभावना जताई है।
तीन दिन बाद मामूली राहत के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर पछुआ हवाओं का जोर और ड्राई वेदर कंडीशन के चलते लू से प्रदेश तप रहा है।
रविवार से बिहार के आसपास सक्रिय मौसमी सिस्टम से तराई के इलाकों समेत पूर्वी उप्र के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़, बदली से राहत के आसार हैं। विंड पैटर्न बदलने से लू के तेवर कमजोर पड़ेंगे और तापमान 3-4 डिग्री तक कम हो सकता है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक मानसून के प्रदेश में पहुंचने में भी देरी के आसार हैं।
तारीख अधिकतम
30 मई 44.8
29 मई 43.9
28 मई 43.6
27 मई 43.1
26 मई 41.0
25 मई 40.0