फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

... अब 'साये' ने भी छोड़ दिया मायावती का साथ

Thu, 22 Sep 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Sep 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
 security officer padam singh joins BJP.

बसपा सुप्रीमो मायावती के सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) रहे और उनकी सैंडिल साफ करने पर चर्चा में आए पदम सिंह ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। बुधवार को यहां परिवर्तन रैली में वे भाजपा में शामिल हुए। आगरा के रहने वाले सिंह जाटव समुदाय से आते हैं।

 security officer padam singh joins BJP.

सिंह ने बताया कि वह 1985 से लेकर 2012 तक कई मुख्यमंत्रियों के सिक्योरिटी ऑफिसर के रूप में हमेशा मंचों पर पीछे खड़े होते रहे हैं। इनमें नारायण दत्त तिवारी, कल्याण सिंह से लेकर मायावती तक शामिल रही हैं।

 security officer padam singh joins BJP.

मगर, भाजपा ने उन जैसे दलित अफसर को मंच पर बैठने का अवसर दिया है, यह उनके जीवन का अहम दिन है। उन्होंने कहा, दलितों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कामों से वे प्रभावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 security officer padam singh joins BJP.

पहली बार दलितों को केंद्र में रखकर केंद्र की कोई सरकार काम कर रही है। उन्होंने बताया, 2010 में वह रिटायर हो गए थे। लेकिन तत्कालीन सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया। वह 2012 में सेवा से मुक्त हुए। तब से गांव-समाज से जुड़कर काम कर रहे थे। किसी भी पार्टी में नहीं गए थे। अब भाजपा के साथ जुड़कर समाज की सेवा करेंगे।

विज्ञापन
 security officer padam singh joins BJP.

2011 में मायावती के औरैया दौरे के दौरान अपनी रूमाल से उनके सैंडिल साफ करने को लेकर पदम सिह खासी चर्चा में आए थे। वे लंबे अरसे तक मायावती की सुरक्षा में तैनात थे। बतौर डीएसपी पदम सिंह को 2004 में डकैतों से लोहा लेने के लिए वीरता के राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed