सीएम की सुरक्षा में चूक, 12 फीट दूरी पर बैठे युवक ने खुद पर डाला मिट्टी का तेल
इसी दौरान सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राम सूरत सोनकर ने फुर्ती दिखाते हुए रीउत को पकड़ लिया और अन्य सुरक्षा कर्मियों की मदद से उसे सभागार से बाहर कर दिया। भाषण दे रहे मुख्यमंत्री भी कुछ पलों के लिए रुके लेकिन फिर उन्होंने अपना भाषण जारी रखा। जिस समय यह घटना हुई उस समय मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार और डीजीपी ओम प्रकाश सिंह भी मौजूद थे। सुरक्षाकर्मी उसे आलमबाग थाने ले गए जहां पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की।
पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया। बाद में उसे जेल मुख्यालय लाया गया जहां पर एडीजी जेल चंद्र प्रकाश ने उससे पूरे मामले की जानकारी ली और कल सुबह सभी पत्रावली के साथ कार्यालय में बुलाया है। एडीजी जेल चंद्र प्रकाश ने बताया कि मूल रूप से बलिया के निवासी रीऊत का प्रकरण पांच वर्ष से लंबित है। 2013 में देवबंद सब जेल में तैनाती के दौरान तत्कालीन जेलर गोविंद राम वर्मा ने इसके खिलाफ मुख्यालय पर शिकायत की थी और रीउत की तैनाती से जेल की सुरक्षा का खतरा बताया था।