फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रक ने कुचला साइकिल से स्कूल जा रहे बच्चे का सिर, तस्वीरें...

Tue, 09 Feb 2016 03:18 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन

ट्रक ने कुचला साइकिल से स्कूल जा रहे बच्चे का सिर, तस्वीरें...

school boy died from truck accident in sitapur

सीतापुर जिले में रामपुर कलां थाना इलाके में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली छात्र की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया था। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

ट्रक ने कुचला साइकिल से स्कूल जा रहे बच्चे का सिर, तस्वीरें...

school boy died from truck accident in sitapur

इस हादसे से गुस्साएं एकत्रित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस भारी संख्‍या में फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। अग्रिशमन दल ने भी ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। रामपुर कलां के लौना निवासी पवन कुमार मौर्या का 11 वर्षीय पुत्र विकल मौर्या सरयू प्रसाद माध्यमिक इंटर कॉलेज में कक्षा पांच का छात्र था।

ट्रक ने कुचला साइकिल से स्कूल जा रहे बच्चे का सिर, तस्वीरें...

school boy died from truck accident in sitapur

मंगलवार सुबह विकल घर से स्कूल को साइकिल से जा रहा था। रास्ते में वह गौरा गांव के समीप पहुंचा था। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। उसका सिर ट्रक के पीछे पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ने कुचला साइकिल से स्कूल जा रहे बच्चे का सिर, तस्वीरें...

school boy died from truck accident in sitapur

इस दर्दनाक हादसे के बाद आक्रोशित परिवारीजन और गांव वालों ने रास्ता जाम कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया। हादसे की सूचना पाकर महमूदाबाद एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस फोर्स समेत अग्रिशमन दल को भी मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन

ट्रक ने कुचला साइकिल से स्कूल जा रहे बच्चे का सिर, तस्वीरें...

school boy died from truck accident in sitapur

फोर्स पहुंचने के बाद प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। अग्रिशमन दल के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। उधर, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। जबकि ट्रक के क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed