फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: चार साल में पहली बार दिखा सपा का संघर्ष, मुखिया ने सड़क पर बैठ कर भरा कार्यकर्ताओं में जोश

Mon, 07 Dec 2020 11:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Dec 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party struggle for first time in four years see picture
सड़क पर अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
बीते चार साल में पहली बार समाजवादी पार्टी का संघर्ष सड़कों पर नजर आया। पार्टी का मुखिया बनने के बाद अखिलेश यादव ने पहली गिरफ्तारी भी दी। इसका असर यह रहा कि कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही कई जिलों में किसान यात्रा के लिए पहले से तैयार सपा कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए। अवध क्षेत्र की बात करें तो सुल्तानपुर और अमेठी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। 

 
Samajwadi Party struggle for first time in four years see picture
हिरासत में लिए गए अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
इस बीच कई सपा नेताओं को नजरबंद कर लिया गया तो कई सपा नेताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। रायबरेली में भी सपा कार्यकर्ताओं ने किसान यात्रा निकाली। इस पर पुलिस ने जगह-जगह उन्हें रोक लिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। शहर के साथ ही देहात क्षेत्रों में भी सपाइयों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा के पूर्व मंत्री व विधायक समेत 50 से ज्यादा सपाई हिरासत में लिए गए।
 
Samajwadi Party struggle for first time in four years see picture
गिरफ्तार किए गए अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
अयोध्या में पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय के नेतृत्व में गुलाबबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय से सपाइयों ने किसान बिल को वापस लेने की मांग को लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए शहर की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस से पूर्व मंत्री की नोकझोंक व धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में पूर्व मंत्री ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Samajwadi Party struggle for first time in four years see picture
सपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
गोंडा में सपा के साथ-साथ प्रसपा व कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया। करनैलगंज में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैलगाड़ी, ट्रैक्टर रैली करके कृषि कानून का विरोध किया। वहीं मनकापुर में सपा नेताओं ने तेवर दिखाए। प्रसपा के जिलाध्यक्ष सुरेेश शुक्ल ने ज्ञापन सौंपा और कांग्रेस की ओर से किसानों के पक्ष में रथयात्रा निकाली गई।
 
विज्ञापन
Samajwadi Party struggle for first time in four years see picture
सपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी में कुर्सी इलाके में पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई और रामनगर में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप इस प्रदर्शन में शामिल हुए। शहर में युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने छाया चौराहे पर प्रदर्शन कर सपा मुखिया की गिरफ्तारी पर विरोध जताते हुए कृषि कानून वापस लेने की मांग की। इसके अलावा समाजवादी प्रगतिशील पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed