फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसानों के मुद्दे पर सड़क पर उतरे अखिलेश यादव गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, तस्वीरें

Mon, 07 Dec 2020 01:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Dec 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav joins protest, lathicharge on samajwadi party activists in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

किसान यात्रा में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें ईको गार्डेन ले जाया गया है। इसके पहले जब वह अपने लखनऊ स्थित घर से कन्नौज में प्रस्तावित किसान यात्रा में शामिल होने के लिए निकले तो पुलिस ने उनकी फ्लीट रोक ली जिस पर अखिलेश यादव पैदल ही चल पड़े।



उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए जिस पर पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया।


Akhilesh Yadav joins protest, lathicharge on samajwadi party activists in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि भाजपा ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी लेकिन अब कृषि कानून लाकर उन्हें कमजोर कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि हम जेल जाने के लिए भी तैयार हैं। इन कृषि कानूनों से किसानों की जमीनें जब्त कर ली जाएंगी और किसान बर्बाद हो जाएगा।

Akhilesh Yadav joins protest, lathicharge on samajwadi party activists in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

सपा कार्यकर्ता लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। बता दें कि अखिलेश यादव द्वारा रविवार को किसान यात्रा का आह्वान करने के बाद सोमवार सुबह ही विक्रमादित्य मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इसके बावजूद सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh Yadav joins protest, lathicharge on samajwadi party activists in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया जिस पर उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके पहले सपा कार्यालय पहुंचे तीन विधान परिषद सदस्यों उदयवीर सिंह, राजपाल कश्यप और आशु मलिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav joins protest, lathicharge on samajwadi party activists in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

दरअसल, किसान आंदोलन की आग पूरे देश में फैल चुकी है। देश के 12 से ज्यादा सियासी दलों ने किसानों का समर्थन किया है जो कि दिल्ली में केंद्र द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के साथ सरकार की पांच दौर की वार्ता बेनतीजा रही है जिस पर किसानों ने आठ दिसंबर से भारत बंद का एलान किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed