{"_id":"611b6ba6bd69c33d957d5391","slug":"samajwadi-party-protests-against-uttar-pradesh-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधानसभा सत्र के पहले दिन बैलगाड़ियों पर चढ़कर पहुंचे सपाई, महंगाई, आरक्षण सहित कई मुद्दों पर किया प्रदर्शन, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधानसभा सत्र के पहले दिन बैलगाड़ियों पर चढ़कर पहुंचे सपाई, महंगाई, आरक्षण सहित कई मुद्दों पर किया प्रदर्शन, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
प्रदर्शन करते सपाई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी विधानसभा का सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन हालांकि सदन की कोई कार्यवाही नहीं हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विपक्ष के नेताओं ने कोरोना से मृत विधायकों को श्रद्घांजलि दी और फिर सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
वहीं, सत्र के पहले दिन सपाइयों के प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान खींचा। सपा नेता बैलगाड़ियों पर चढ़कर विधानसभा पहुंचे और सदन के अंदर व बाहर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने सदन के अंदर जाते मंत्रियों से विरोध जताया।
वहीं, सदन के भीतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत विधायक सुरेश श्रीवास्तव, औरैया विधायक रमेश चंद्र दिवाकर, नवाबगंज विधायक केसर सिंह, सलोन रायबरेली के विधायक दल बहादुर कोरी व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के साथ ही नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भी दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष गांव, गरीब, महिलाओं व विकास के हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। हमें उम्मीद है कि सदन में सार्थक चर्चा होगी।
2 of 7
- फोटो : amar ujala
सपाई इस तरह बैलगाड़ियों से सत्र में शामिल होने पहुंचे।
3 of 7
- फोटो : amar ujala
उन्हें हजरतगंज में पुलिसकर्मियों ने रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : amar ujala
सपाइयों ने कहा कि जनता महंगाई से परेशान है। सरकार को इस पर ध्यान देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतें वापस लेनी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।