{"_id":"6119ef708ebc3edfa829f2d2","slug":"schools-opened-after-four-months-to-start-offline-classes-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: चार महीने बाद खुल गए स्कूल, छात्रों का चॉकलेट और फूलों से स्वागत, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: चार महीने बाद खुल गए स्कूल, छात्रों का चॉकलेट और फूलों से स्वागत, देखें तस्वीरें
Mon, 16 Aug 2021 10:40 AM IST
प्रभाती पंत
न्यूज डेस्क, लखनऊ,उत्तर प्रदेश
न्यूज डेस्क, लखनऊ,उत्तर प्रदेश
Published by: प्रभाती पंत
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
खुले स्कूल, स्टूडेंट्स का स्वागत हुआ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में चार महीने बाद आज से छात्रों की 50 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल खुल गए हैं। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया जा रहा है। लखनऊ के स्कूलों में बच्चों का फूलों व चॉकलेट से स्वागत किया गया। कानपुर रोड स्थित अवध कॉलेजिएट में छात्राएं स्कूल आईं तो शिक्षकों ने फूलों से उनका स्वागत किया। इसके अलावा उन्हें चॉकलेट भी दी गईं। सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कक्षाएं शुरू हो गईं हैं। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया गया। स्कूल खुलने के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। सभी बच्चे और कर्मचारी मास्क लगाए हुए हैं।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर पढाई करतीं छात्राएं
- फोटो : amar ujala
इंदिरा नगर के सी ब्लॉक स्थित आरएलबी स्कूल में भी कक्षाएं शुरू हो गईं हैं। कक्षाएं 9 से 12 तक दो पारियों में चलेंगी।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कक्षाएं शुरू
- फोटो : amar ujala
सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कक्षाएं प्रारंभ हुईं। कक्षाएं 9 से 12:00 तक दो पारियों में चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते छात्र
- फोटो : amar ujala
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पढ़ाई करते छात्र व छात्राएं।
विज्ञापन
स्कूलों में छात्राओं का स्वागत
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि कई राज्यों में दो अगस्त से स्कूल खोले जा चुके हैं।
ं
ं