{"_id":"5fd724c89836f30dcf500ca5","slug":"samajwadi-party-protest-against-in-district-headquarters-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन के समर्थन में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर तो सरकारी आवास पर धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन के समर्थन में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर तो सरकारी आवास पर धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Dec 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा के कार्यकर्ता किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी अपने सरकारी आवास के गेट पर ही धरने पर बैठ गए क्योंकि प्रदर्शन के आह्वान के कारण उनकी सरकारी गाड़ी को नहीं आने दी गई।
2 of 6
- फोटो : amar ujala
वहीं, सपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने कैसरबाग में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से मुठभेड़ भी हो गई जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
3 of 6
किसान आंदोलन
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं की प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी के छाया चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया है। इसके अलावा एमएलसी राजेश यादव के नेतृत्व में गांधी भवन में कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप अपने घर पर ही धरने पर बैठे हैं। इसके साथ ही सांसद उपेंद्र सिंह रावत के घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं,गन्ना कार्यालय में किसानों को प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस फोर्स मुस्तैद हैं। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक स्थिति का जायजा लेने के लिए शहर में भ्रमण कर रहे है। वहीं, अयोध्या में पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे, छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह व जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव को नजरबंद कर दिया गया है। सभी के आवास पर पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
सीतापुर में प्रदर्शन के कारण पूरे जिले में हाई अलर्ट रहा। इस दौरान सपा और किसान संगठनों को प्रदर्शन से रोकने के लिए प्रशासन व पुलिस मशक्कत करती रही। शहर में सख्त पहरे के बाद भी एमएलसी आनंद भदौरिया के नेतृत्व में तमाम सपाई पुलिस को चकमा देकर गांधी पार्क पंहुचकर धरने पर बैठ गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।