फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी बजट सत्र: गुब्बारे और आलू की माला के साथ 'हमारे माननीयों' का प्रदर्शन, तस्वीरें

Thu, 08 Feb 2018 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Feb 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
samajwadi leader protest with balloon and potato mala
विधानसभा

गुरुवार से शुरू हुए यूपी विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। सपा नेताओं ने प्रदेश की अलग-अलग समस्याओं को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

samajwadi leader protest with balloon and potato mala
विधानसभा

कोई सदन में गुब्बारे फुलाता और उन्हें उड़ाता नजर आया, तो कोई गले में आलू की माला पहने आलू किसानों की समस्याओं के लिए खड़ा नजर आया। वहीं ज्यादातर विपक्ष हाथों में तख्ती लिए सदन में नारेबाजी करता रहा।

samajwadi leader protest with balloon and potato mala
विधानसभा

संजय लाठर ने आलू किसानों का मुद्दा उठाया और कहा ‘महंगी मिट्टी महंगा बालू, किसान फेंक रहे अपना आलू’ इसी तरह अलग अलग नारों से सदस्यों ने विधान परिषद की कार्यवाही में अवरोध पैदा करने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
samajwadi leader protest with balloon and potato mala
विधानसभा

विरोध प्रदर्शन यहीं नहीं रुका। कुछ सदस्यों ने राज्यपाल की ओर कागज के गोले भी उछाले। अभिभाषण खत्म होने के बाद राज्यपाल ने इसका जवाब भी दिया। बोले कि 'आप लोग सभ्य समाज के व्यक्ति हैं यह प्रदर्शित करने का प्रयास करें' 

विज्ञापन
samajwadi leader protest with balloon and potato mala
विधानसभा

राज्यपाल की इस नसीहत का भी कोई फर्क नहीं पड़ा। सभापति नरेश यादव ने जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की विपक्षी दल वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। इस हंगामे के चलते आठ मिनट में ही कार्यवाही कल तक के लिए स्‍थगित कर दी गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed