फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाराबंकी के एक गांव पहुंचे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, रोशन कर गए 350 घर, तस्वीरें

Wed, 04 Oct 2017 08:47 PM IST
केपी तिवारी/अमर उजाला, बाराबंकी
केपी तिवारी/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Wed, 04 Oct 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar in badegaon in barabanki
- फोटो : amar ujala

मास्टर ब्लास्टर, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर बाराबंकी के बड़े गांव में पहुंच कर 350 बुनकर के घरों में सोलर होम लाईटिंग सिस्टम देकर घरों को बिजली मुहैया करा गए। एक घंटे के प्रवास में सचिन की एक झलक पाने के लिए गांव से लेकर प्रदेश के कई स्थानों से लोग यहां पहुंचे थे।



दो बुनकर घरों में जाकर उनसे बिजली का हाल जाना। उससे होने वाली उन्नति और प्रगति के बारे में पूछा और बाद में मीडिया से रूबरू हुए और कहा मेरा सपना पूरा भारत रोशनी से जगमगाएं। तभी हर घर उन्नति और प्रगति कर सकता है। सचिन ने  शिक्षा के प्रति अपना लगाव दर्शाते हुए कहा कि सभी बच्चों को जरूर पढ़ाएं।

sachin tendulkar in badegaon in barabanki

उन्होंने कहा 2017 पूरा होने को है लेकिन इसके बावजूद भी देश में बहुत से गांव अभी बिजली की रोशनी से दूर हैं यह देख कर बहुत दुख होता है। सचिन बोले लंबे समय बाद लखनऊ आए हैं और यहां के लोगों का प्यार मिला इसके लिए थैंक्स। सचिन की एक झलक पाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों व उनके प्रशंसकों में होड़ मची रही।

स्प्रैडिंग हैप्पीनैस इन दीया फाउंडेशन के श्नाइडर इलेक्ट्रिक के माध्यम से जिले के मसौली क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार को पहुंचे भारत रत्न व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बुनकरों को दिए गए सोलर लाइट के बारे में जानकारी ली। करीब 4.55 बजे शाम को पहुंचे सचिन का सबसे पहले ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलम शाह ने हरे पौधे देकर स्वागत किया।

sachin tendulkar in badegaon in barabanki
- फोटो : amar ujala

इसके बाद सचिन गांव की बुनकर शमीम बानो के घर पहुंचे और वहां पर लगे सोलर पैनल को देखने के साथ उनसे पूछा कि घर में बिजली आने से क्या फायदा हुआ है और बच्चों की पढ़ाई कैसी चल रही है। इसके बाद जुलेखा बानो के घर गए सचिन ने परिवार के हालात के बारे में पूछा। बुनकरों से मिलने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा कि आज भी हमारे देश में तमाम परिवार ऐसे है जो अंधेरे में रहने को मजबूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkar in badegaon in barabanki
- फोटो : amar ujala

कहा देश में जहां बिजली नहीं पहुंच रही है मेरा लक्ष्य है कि वहां पर सौर ऊर्जा पहुंचाई जाए। सचिन ने कहा कि हम आपको वचन देते है कि आने वाले समय में भारत के हर घर में रोशनी पहुंचेगी। कहा भारत रोशनी से जगमग हो यही मेरा सपना है। सचिन ने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि वर्ष 2020 तक देश में बीस हजार परिवारों को बिजली पहुंचाना है। इस मौके पर प्रबंध निदेशक अनिल चौधरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
sachin tendulkar in badegaon in barabanki
सचिन तेंदुलकर - फोटो : amar ujala

भीड़ देख गदगद तो अव्यवस्था से असहज दिखे सचिन
कार्यक्रम में भीड़ देखने के बाद सचिन ने कहा कि आज बहुत दिनों के बाद मैं लखनऊ लैंड हुआ हूं और यहां अपने प्रशंसक देखकर मुझे बहुत खुशी है कि लोग मुझे इतना प्यार करते है। सचिन ने सभी का आभार भी जताया। हालांकि इस दौरान लोगों की भीड़ व उड़ने वाली धूल के चलते सचिन काफी असहज भी नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed