फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदू देवी देवताओं के आपत्तिजनक विज्ञापन पर बवाल

Sun, 14 Feb 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 14 Feb 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन

हिंदू देवी देवताओं के आपत्तिजनक विज्ञापन पर बवाल

ruckus on objectionable advertisement.

लखनऊ में हिंदू देवताओं के आपत्तिजनक विज्ञापन पर बवाल मच गया है। जिसमें भगवान कृष्‍ण व राधा की तस्वीर में राधा को अर्द्घनग्न दिखाया गया है। इस पर भाजपा व हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताते हुए हंगामा किया, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और प्रदर्शन कर रहे पांच लोगों को वहां से हटा दिया।

हिंदू देवी देवताओं के आपत्तिजनक विज्ञापन पर बवाल

ruckus on objectionable advertisement.

दरअसल यूपी में 14 फरवरी को पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन वाजिद अली शाह फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया है, जिसमें राधा-कृष्‍ण नाम से प्ले भी दिखाया जाएगा। जिसके लिए सभी अखबारों में विज्ञापन भी दिया गया है और शहर भर में होर्डिंग्स लगाए गए है।

हिंदू देवी देवताओं के आपत्तिजनक विज्ञापन पर बवाल

ruckus on objectionable advertisement.

इस पर सफाई देते हुए प्रमुख सचिव पर्यटन नवनीत सहगल का कहना है कि ये कार्यक्रम ‌एक निजी संस्‍था का है, जिसे मशहूर फिल्मकार मुजफ्फर अली करवा रहे हैं। हम लोगों ने कुछ कार्यक्रम निजी संस्‍थाओं को भी करवाने के ‌लिए द‌िए हैं। इस बारे में उनसे बात की जाएगी और होर्डिंग्स में लगी तस्वीरों को ठीक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू देवी देवताओं के आपत्तिजनक विज्ञापन पर बवाल

ruckus on objectionable advertisement.

प्ले का निर्देशन करने वाले मुजफ्फरअली का कहना है कि ये बहुत पुरानी पेंटिंग है। जब उनसे बताया गया कि इसे देखकर लोग आहत हो रहे हैं तो उन्होंने मामले को देखकर जवाब देने की बात कही।

विज्ञापन

हिंदू देवी देवताओं के आपत्तिजनक विज्ञापन पर बवाल

ruckus on objectionable advertisement.

वहीं भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक का कहना है कि ऐसे विज्ञापनों से बचना चाहिए जिससे कि लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed