फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवेक तिवारी हत्याकांडः आरोपी की पत्नी का एसएसपी कैंप कार्यालय पर जमकर हंगामा, इस बात पर अड़ी रही

Mon, 01 Oct 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 01 Oct 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
ruckus of accuse's wife in vivek murder case
आरोपी की पत्नी का एसएसपी कैंप कार्यालय पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गोमती नगर इलाके में हत्या के आरोप में आरक्षी प्रशांत चौधरी के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रही उसकी आरक्षी पत्नी राखी मलिक ने रविवार सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के शिविर कार्यालय पर हंगामा किया।


इस दौरान मीडिया कर्मियों से भी उसकी नोकझोंक हुई। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ कर गाड़ी में बैठाया और गोमतीनगर थाने ले गई। कप्तान की चौखट  से राखी के बैरंग लौटने के बाद प्रशांत की मां व परिवार के अन्य लोग गोमतीनगर थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा किया।

गोमती नगर थाने में तैनात राखी मलिक ने पुलिसकर्मियों से कहा पति प्रशांत चौधरी शुक्रवार रात को वर्दी पहन कर ड्यूटी पर निकला था। देर रात सुनसान सड़क पर गाड़ी देखकर संदेह हुआ।

अारोपी की पत्नी बोली, आत्म रक्षा में किया फायर

ruckus of accuse's wife in vivek murder case
आरोपी की पत्नी बाहर निकलकर गाड़ी में बैठते हुए - फोटो : अमर उजाला
साथी आरक्षी संदीप के साथ प्रशांत छानबीन करने बढ़ा था कि गाड़ी तेज रफ्तार से उसकी तरफ दौड़ पड़ी। बाइक को साइड से टक्कर मारने के बाद चालक ने गाड़ी बैक करके दोबारा टक्कर मारी।

जानलेवा हमले पर प्रशांत ने सर्विस पिस्टल से आत्म रक्षा में  फायर किया। ऐसी दशा मं पहली प्राथमिकी प्रशांत व संदीप की तरफ से होनी चाहिए थी, लेकिन दबाव के चलते प्रशांत व संदीप के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया। आननफानन बर्खास्तगी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed