उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर सोमवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी तादाद में उलेमा, मजहबी, समाजी व सियासी रहनुमाओं ने हिस्सा लिया। (कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद व अन्य।)
2 of 5
कांग्रेस
- फोटो : amar ujala
मुख्तलिफ तंजीमों के ओहदेदार और गणमान्य लोग भी शरीक हुए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने शिरकत करने वाले सभी लोगों का खैरमकदम किया। उन्होंने कहा कि माह ए रमजान सब्र, हमदर्दी, गमगुसारी और नेकी कमाने का महीना है।
3 of 5
कांग्रेस
- फोटो : amar ujala
सुन्नी समाज में नमाज मौलाना मोहम्मद मुश्ताक ने पढ़ाई और शिया समाज में नमाज मौलाना अलमदार ने पढ़ाई। रोजेदारों का इस्तकबाल करने वालों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद डॉ. संजय सिंह, विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, सतीश अजमानी, अशोक सिंह व मुकेश सिंह आदि शामिल रहे।
तांगे से पहुंचे सिराज मेंहदी
काग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज मेंहदी रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने तांगे से पहुंचे। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए आम व्यक्ति तांगे और बैलगाड़ी से ही चल सकता है। कांग्रेस ने 26 मई को भी पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन किया था।
5 of 5
कांग्रेस
- फोटो : amar ujala
इफ्तार पार्टी में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद व अन्य।