फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध संबंध में हत्या: बेइज्जती का बदला लेने के लिए साले का कत्ल, साथ में बीयर पी और फिर चाकू से किए दनादन वार

Mon, 12 Sep 2022 01:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Sep 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
Rohit murder case accused brother-in-law confessed crime, rohit had beaten up in front of his girlfriend
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के सरोजनीनगर में रोहित सिंह बुंदेला (25) की हत्या उसके सगे बहनोई चंदन सिंह ने ही की थी। पुलिस के मुताबिक, डेढ़ साल पहले रोहित ने अपनी प्रेमिका व घरवालों के सामने बहनोई की पिटाई की थी। इसका बदला लेने के लिए ही आरोपी ने साजिश रचकर वारदात अंजाम दी। पुलिस ने चंदन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मूलरूप से जालौन के उरई निवासी प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र सिंह बुंदेला सरोजनी नगर के मुल्लाही खेड़ा में किराए पर रहते हैं। बृहस्पतिवार रात वीरेंद्र के बेटे रोहित की हत्या कर दी गई थी। वह किसान पथ ब्रिज से पहले नहर किनारे पटरी पर खून से लथपथ पड़ा मिला था। एक राहगीर की मोबाइल रिकॉर्डिंग में रोहित ने जीजा पर आरोप लगाया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सरोजनीनगर के गौरी विहार निवासी चंदन व एक अन्य रिश्तेदार को अगले ही दिन हिरासत में ले लिया था। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने पूरा सच उगल दिया। 
Rohit murder case accused brother-in-law confessed crime, rohit had beaten up in front of his girlfriend
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रोहित के थे पड़ोसी महिला से अवैध संबंध, की थी भांजे को मारने की कोशिश 
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य के मुताबिक, चंदन ने कुबूला कि करीब चार वर्ष पहले ससुरालीजन गौरी विहार कॉलोनी में किराये पर रहते थे। तब चंदन की पत्नी नेहा ने रोहित व पड़ोसी महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। समझाने पर रोहित ने काफी झगड़ा किया था। करीब डेढ़ वर्ष पहले रोहित ने इसी मामले को लेकर गौरी विहार वाले घर पर अपनी प्रेमिका के सामने ही उसे पीटा था और बेइज्जती की थी। 
Rohit murder case accused brother-in-law confessed crime, rohit had beaten up in front of his girlfriend
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसके कुछ माह बाद नेहा अपने इकलौते बेटे को लेकर मायके गई थी। इस दौरान नशे की हालत में रोहित ने चाकू से बच्चे को मारने की कोशिश की थी। बाद में रोहित ने मुझे और मेरे बेटे की हत्या करने की धमकी भी दी थी। इसके बाद उसने रोहित को मारने की कई बार साजिश रची, लेकिन असफल रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit murder case accused brother-in-law confessed crime, rohit had beaten up in front of his girlfriend
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
मोबाइल घर पर छोड़ा, बाजार से खरीदा चाकू 
पुलिस के मुताबिक, चंदन ने कुबूला कि आठ सितंबर को नेहा की रिश्तेदार नाका के गणेश गंज निवासी सोनी सिंह के घर गणेश विसर्जन का कार्यक्रम था। इसमें वह परिवार को लेकर सुबह ही चला गया। जब सभी लोग विसर्जन को निकले तो चंदन अपना मोबाइल घर में छोड़कर नाका से टेंपो के जरिये सरोजनीनगर स्थित तीन नंबर बाजार पहुंचा। यहां उसने चाकू खरीदी और स्कूटर इंडिया चौराहे पहुंच गया। 
विज्ञापन
Rohit murder case accused brother-in-law confessed crime, rohit had beaten up in front of his girlfriend
फाइल फोटो - फोटो : istock
साथ में पी बीयर और कर दिया कत्ल 
पुलिस के मुताबिक, चंदन ने कुबूला कि रोहित स्कूटर इंडिया चौराहे पर रोज शाम को आता था। इससे वह रोहित के इंतजार में वहीं खड़ा हो गया। रात करीब आठ बजे रोहित गहरू रोड की तरफ  से बाइक से आता दिखा तो आवाज देकर उसे रोक लिया। चंदन ने कहा कि दो बीयर है एकांत में चलकर पीते हैं। इस पर बाइक से दोनों किसान पथ ब्रिज से नहर पटरी पर पहुंच गए। नशे में होने के बाद घर जाने के लिए रोहित बाइक स्टार्ट करने लगा तभी चंदन ने चाकू से हमला कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed