फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसे में 10 की मौत: धमाके की आवाज और चीख-पुकार सुनते ही दौड़े लोग, तालाब में कूदकर 13 की बचाई जिंदगी

Tue, 27 Sep 2022 09:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Sep 2022 09:35 AM IST
विज्ञापन
Road Accident In Itaunja Lucknow Villagers saved 13 lives by jumping into the pond
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के इटौंजा के गद्दीपुरवा गांव में सोमवार सुबह ट्रक से टक्कर के बाद श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटते ही चीख-पुकार मच गई। यह सुनते ही प्रधान, पूर्व प्रधान सहित गांव के 14 लोगों ने जान की परवाह किए बगैर तालाब में छलांग लगा दी और 13 लोगों को बाहर निकाला। गद्दीपुरवा गांव के लोगों के इस जज्बे की सभी सराहना कर रहे हैं। गांव के अशफाक के मुताबिक तेज धमाके की आवाज सुनते ही सभी सड़क से सटे तालाब की तरफ दौड़े। देखा कि तालाब में महिलाएं और बच्चे खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद वह अन्य ग्रामीणों के साथ पानी में उतरे और जो मिलता गया, उसे निकालते रहे। किनारे खड़े युवाओं ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया। शमशुद्दीन ने बताया कि तालाब की गहराई करीब 15 फीट है। जिस जगह ट्रॉली डूबी, वहां गहराई 10 फीट है। 
Road Accident In Itaunja Lucknow Villagers saved 13 lives by jumping into the pond
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला
दो लोगों को बाहर निकालने के बाद एक बार तो उनकी हिम्मत जवाब दे गई। हालांकि, उन्होंने कुछ देर सांस ली और फिर तालाब में कूदकर एक और को बचा लिया। अशफाक व शमशुद्दीन के साथ कूदे राजू ने बताया कि तालाब के किनारे बबूल के पेड़ के कांटे होने से बचाव कार्य में दिक्कत आई।
Road Accident In Itaunja Lucknow Villagers saved 13 lives by jumping into the pond
हादसे का शिकार लोगों की जिंदगी बचाने वाले ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
ट्रॉली उठाने की भी की कोशिश
पूर्व प्रधान जहूर के मुताबिक बचाव कार्य के दौरान पता चला कि ट्रॉली के नीचे कई दबे हैं। इस पर उन्होंने प्रधान राजकुमार, फरकान, महमुद्दीन, जहरूद्दीन, छोटा, सुखील, इसराइल, लईक, हशीब के साथ मिलकर ट्रॉली को उठाने की कोशिश की। हालांकि, गहरे पानी के चलते सफलता न मिली। इस बीच महोना चौकी प्रभारी दो सिपाही के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Road Accident In Itaunja Lucknow Villagers saved 13 lives by jumping into the pond
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला
टीम वर्क ने बचाई कई की जिंदगी 
तालाब में उतरे 14 युवक जहां लोगों को पानी से निकाल रहे थे तो किनारे खड़े गांव के लोग उनके पेट से पानी निकालने का काम कर रहे थे। कुछ घायलों को खुली हवा में ले जाकर पंखा कर रहे थे। गद्दीपुरवा की महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। वे घायलों के लिए पानी व अन्य जरूरी सामान का इंतजाम कर रही थीं। 
विज्ञापन
Road Accident In Itaunja Lucknow Villagers saved 13 lives by jumping into the pond
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि सीतापुर के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक के दौरान बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। सोमवार को लखनऊ के इटौंजा में हुआ यह हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे तालाब में पलट गई। इसमें 47 लोग सवार थे। इनमें से 10 की मौत हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed